Headlines

ग्रामोदय कृषि प्रक्षेत्र में कुलपति प्रो भरत मिश्रा का औचक निरीक्षण

गेहूं और अरहर की कटाई का प्रत्यक्ष अवलोकन किया
पशु नस्ल सुधार केंद्र में गो वंशो को प्यार से दुलारा
   चित्रकूट, 09 मई 2024। आज महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कृषि प्रक्षेत्र का औचक निरीक्षण कर समीपवर्ती गांव के श्रमिकों द्वारा कृषि प्रक्षेत्र में उत्पादित अरहर और गेहूं की फसलों की कटाई का प्रत्यक्ष रूप अवलोकन किया और रुचि पूर्वक जानकारी ली। कुलपति प्रो भरत मिश्रा ने इस मौके पर ग्रामोदय कृषि प्रक्षेत्र के कर्मचारियों को आवश्यक मार्गदर्शन देते हुए कहा कृषि पाठ्यक्रम में अध्ययन कर रहे विद्यार्थियो को भी नेचुरल हार्वेस्टिंग सिस्टम से अवगत कराया जाय। इसी श्रृंखला में कुलपति प्रो मिश्रा ने पशु नस्ल सुधार इकाई जाकर पालित गायों तथा उनके द्वारा जनित बछड़ा, बछड़ी को देखा और गो वंशो को प्यार से दुलारा।
      इस अवसर पर फार्म अधीक्षक डॉ संजय तिवारी ने कुलपति प्रो भरत मिश्रा को ग्रामोदय कृषि प्रक्षेत्र की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि कृषि प्रक्षेत्र में अरहर की फसल खेत से काटकर खलिहान में रखी गई है। गेहूं की खड़ी फसल को खेतों से काटने का काम श्रमिक कर रहे हैं। इन फसलों के काटने के बाद मड़ाई का कार्य शुरू किया जाएगा। लाल जी मौर्य ने बताया कि ग्रामोदय कृषि प्रक्षेत्र मे जैविक और प्राकृतिक खेती ही की जाती है।
       प्रक्षेत्र में उत्पादित फसलों में किसी भी प्रकार की रासायनिक उर्वरक का प्रयोग नहीं किया जाता है। गोवंश पालको ने पशुओ के विषय में जानकारी दी। कुलपति प्रो मिश्रा के भ्रमण के दौरान कृषि प्रक्षेत्र के कर्मचारियों से बातचीत कर उनके उत्साह को बढ़ाया।