Headlines

स्वर्णकार समाज एवं सराफा एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि ज्योति सोनी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

   शाहगंज: स्वर्णकार समाज शाहगंज-जौनपुर एवं सर्राफा एसोसिएशन शाहगंज के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को उत्साह एवं गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ इस भव्य समारोह में समाज के लोगों और व्यापारियों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर नवगठित कार्यकारिणी का गर्मजोशी से स्वागत किया इस दौरान मंच से “जय नरहरी” और “सोनार एकता जिंदाबाद” के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
      समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं भाजपा प्रदेश मंत्री ओबीसी मोर्चा उत्तर प्रदेश, श्रीमती ज्योति सोनी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि स्वर्णकार समाज अपनी मेहनत, हुनर, ईमानदारी और समृद्ध परंपराओं के लिए जाना जाता है. समाज की निरंतर प्रगति के लिए आपसी सहयोग, एकजुटता और संगठन की मजबूती बेहद जरूरी है।
       स्वर्णकार समाज शाहगंज-जौनपुर की नई टीम: अध्यक्ष पद पर सचिन कुमार वर्मा, महासचिव चैतन्य प्रकाश स्वर्णकार, कोषाध्यक्ष अनुज सेठ तथा सचिव रवि आर्य को जिम्मेदारी सौंपी गई. उपाध्यक्ष पद पर मनोरम सेठ, प्रदीप सेठ, अशोक सेठ, विवेक सोनी, शशांक सोनी एवं देवव्रत सेठ को नियुक्त किया गया. मंत्री पद की जिम्मेदारी उज्ज्वल सेठ, विष्णु सेठ, अमर सेठ, आशीष सेठ, शिवम सेठ एवं सौरभ सेठ को दी गई. इसके अलावा सूचना मंत्री सुजीत सोनी, मीडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा, राजकुमार (अस्क), सौरभ आर्य और विधिक सलाहकार एडवोकेट महेंद्र प्रताप वर्मा बनाए गए.
      सर्राफा एसोसिएशन शाहगंज की नई टीम: अध्यक्ष पद पर जन्मेजय सोनी, महासचिव रितेश आर्य, कोषाध्यक्ष अभिषेक सेठ तथा विधि सलाहकार महेंद्र वर्मा को चुना गया. सचिव पद पर साजन सेठ एवं तपन सोनी तथा उपाध्यक्ष पद पर अम्बरीश आर्य, विजय सेठ, गया प्रसाद सेठ, नरेंद्र सेठ, अभिषेक सेठ एवं सुशील सेठ (बागी) को जिम्मेदारी सौंपी गई. मंत्री पद पर रमेश मोदनवाल, पारितोष आर्य (प्रिंस) और आलोक सोनी को शामिल किया गया।
     शपथ ग्रहण के उपरांत सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने एक स्वर में समाज की एकता, संगठन की मजबूती, सदस्यों के हितों की रक्षा तथा सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया. नवनियुक्त अध्यक्ष सचिन कुमार वर्मा ने सभी समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी सभी को साथ लेकर पूरी ईमानदारी से कार्य करेगी और समाज तथा सर्राफा व्यवसाय से जुड़े लोगों की हर कठिनाई में उनके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी. वहीं, सर्राफा एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष जन्मेजय सोनी ने व्यापारियों के हितों की रक्षा, आपसी सहयोग बढ़ाने और संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में विनीत सेठ, रवि सर्राफ, जिला तहसील अध्यक्ष व्यापार मंडल शाहगंज प्रदीप जायसवाल, विधानसभा प्रभारी भदोही राकेश वर्मा, नगर पालिका परिषद प्रत्याशी संदीप सोनी, अनुराग सेठ, जिला प्रभारी जौनपुर सर्राफा एसोसिएशन महेंद्र सेठ, और विनोद सोनी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे इसके अलावा समाज के विभिन्न पदाधिकारी, वरिष्ठजन और व्यापारी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पमाला और शॉल भेंट कर किया गया।