Headlines

अयोध्या आना और श्रीराम की पूजा करना गर्व की बात है-केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान

   केरल राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान रामलला का दर्शन किया:घुटनों के बल बैठकर प्रणाम किया और बाले-आज केवल भगवान रामलला का दर्शन करने आया हूं

 

राम मंदिर के उद्घाटन के बाद से लगातार भक्तों का हुजूम रोज अयोध्या पहुंच रहा है। आम आदमी से लेकर वीआईपी तक रामलला के दर्शन के लिए बेताब दिखाई दे रहा है।

अयोध्या: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बुधवार को अयोध्या के राम मंदिर पहुंचे। भगवान राम के समक्ष शीश नवाया और प्रार्थना की। बुधवार दोपहर अयोध्या पहुंचे मोहम्मद खान ने राम जन्मभूमि पर बने राम मंदिर में गए और विशेष प्रार्थना की। उन्होंने भगवान राम के सामने शीश नवाया।

आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि मैं जनवरी में दो बार अयोध्या आ चुका हूं, जो भावना उस समय थी, वही आज भी है। मैं कई बार अयोध्या आ चुका हूं। यह हमारे लिए सिर्फ खुशी की बात नहीं है, बल्कि अयोध्या आना और श्रीराम की पूजा करना गर्व की बात है।