Headlines

राशिफल,9 मई 2024: मिथुन, तुला, धनु राशि वालों को मिलेंगे लाभ के कई अवसर,अन्य राशियों पर क्या होगा प्रभाव बता रहे है ज्योतिषविद रामाज्ञा दुबे

आज का राशिफल 9 मई दिन गुरुवार को चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में रहेंगे, जहां पहले से गुरु ग्रह विराजमान रहने वाले हैं। चंद्रमा उच्च राशि में होने की वजह से शशि योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही आज शोभन योग और कृतिका नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों के इस प्रभाव से मिथुन राशि वालों को नए और रोमांचक अनुभवों से रूबरू होने का मौका मिलेगा और तुला राशि वालों को नई ऊर्जा के साथ काम करने का मौका मिलेगा। वहीं मकर राशि वाले अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। ग्रहों की स्थितियों के बीच गुरुवार का दिन मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, जानिए ऐस्ट्रॉलजर रामाज्ञा दूबे से।

मेष राशिफल: रिश्ते मधुर और प्रेमपूर्ण रहेंगे

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपको कामकाज में सफलता मिलेगी और मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए, अन्यथा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार और रिश्तेदारों से प्यार और सहयोग मिलेगा। पार्टनर के साथ आपके रिश्ते मधुर और प्रेमपूर्ण रहेंगे। नौकरीपेशा लोग आज कामकाज में काफी व्यस्त रहेंगे और अधिकारियों द्वारा उनके काम की सराहना भी होगी। आपको खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए, अन्यथा बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और जीवनसाथी के साथ किसी तीर्थ स्थल पर जाने का मौका मिलेगा। सायंकाल का समय दोस्तों के साथ व्यतीत करेंगे।

आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। केले के वृक्ष के साथ भगवान विष्णु का पूजन करें।

वृषभ राशिफल: स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। किसी भी तरह के वाद विवाद से दूर रहें अन्यथा सरकारी कार्यवाही हो सकती है। नौकरी पेशा जातकों को काम सावधानी से करने की जरूरत है और अपने आस-पास के लोगों से अधिक सावधान रहना होगा। व्यापारी उधारी में माल देना बंद करें अन्यथा नुकसान होने की आशंका बन रही है। कारोबार में नई योजनाएं अपनानी होंगी और अपने काम को आगे बढ़ाने का प्रयास करना होगा।

आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा और खानपान में सावधानी बरतनी होगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और बच्चों के भविष्य को लेकर कोई ठोस निर्णय ले सकते हैं। सायंकाल का समय किसी धार्मिक स्थल पर जाना पसंद करेंगे।

आज भाग्य 95% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं।

मिथुन राशिफल: वैवाहिक जीवन अनुकूल रहेगा

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। जीवन में नए और रोमांचक अनुभवों से रूबरू होने का मौका मिलेगा। कामकाज में सही निर्णय लेने की आवश्यकता पड़ सकती है और इसके लिए आपको खुद पर भरोसा रखना होगा। किसी मित्र या परिवार के सदस्य का होना आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण हो सकता है। स्वास्थ्य आपका पूरी तरह अच्छा रहेगा और दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने की योजना भी बनाएंगे।

वित्तीय मामलों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता नहीं होगी और कर्जों से भी मुक्ति मिलेगी। आज बहुत दिनों बाद प्रियजनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, इससे आपको बहुत खुशी मिलेगी। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन अनुकूल रहेगा और घर में सुख-शांति रहेगी। सायंकाल का समय घर के छोटे बच्चों के साथ व्यतीत करेंगे।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु का पूजन करें और पीले रंग का प्रयोग करें।

कर्क राशिफल: धन प्राप्ति के मार्ग प्रशस्त होंगे

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा और आपको सफलता की ऊंचाइयों को छूने का अवसर मिलेगा। कार्यस्थल पर प्रतिद्वंद्वियों से सावधान रहने की आवश्यकता होगी, आपको किसी पर भी ज्यादा भरोसा नहीं करना चाहिए और ना ही हर बात पर प्रतिक्रिया देनी चाहिए। धन प्राप्ति के मार्ग प्रशस्त होंगे और आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा बेहतर होगी।

नौकरी पेशा जातकों को करियर में तरक्की के अच्छे अवसर मिलेंगे। सिंगल जातकों की आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे आप दोबारा मिलने की चाह रखेंगे। माता पिता के साथ जरूरी बातें होंगी, जो आपके भविष्य से संबंधित होंगी। विद्यार्थियों को आज अपनी पढ़ाई से थोड़ा आराम करने का मौका मिल सकता है। सायंकाल के समय देव दर्शन का लाभ लेंगे।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। नहाते वक्त ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप जरूर जप करें।

सिंह राशिफल: परिवार के सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। अगर आप शादी के बारे में सोच रहे हैं तो आज आपका रिश्ता पक्का हो सकता है। रिश्तेदारों के बीच आपकी विश्वसनीयता बढ़ेगी और परिवार से समर्थन व सहयोग मिलेगा। आज आप कुछ नई चीजें खरीद सकते हैं जिससे परिवार के सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी। छात्र आज अपना अधिकांश समय शोध कार्यों में बिताएंगे, जिससे उन्हें अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

नौकरी पेशा और व्यापारियों को आज कामकाज में सफलता और लाभ के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। माताजी के साथ आज अचानक से किसी रिश्तेदारी में जाने का मौका मिलेगा। सायंकाल के समय दोस्तों से बातचीत के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा डालें और केले के पेड़ की पूजा करें।

कन्या राशिफल: माता पिता की सेवा का अवसर मिलेगा

कन्या राशि वालों के लिए मिश्रित फलदायी रहने वाला है। आपको रोजमर्रा के कामकाज में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपना दिन समय पर शुरू करने की आवश्यकता हो सकती है ताकि आप अपना काम समय पर पूरा कर सकें। सेहत का भी ध्यान रखना होगा, क्योंकि अनियमित खान-पान के कारण आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

नौकरी पेशा जातकों को आज सहकर्मियों की वजह से कामकाज में परेशानी हो सकती है। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो किसी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। दांपत्य जीवन में प्यार खिलेगा और आपको जीवनसाथी के साथ अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। सायंकाल के समय माता पिता की सेवा का अवसर मिलेगा।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। केले के जड़ को पीले कपड़े में बांधकर गले में धारण करें।

तुला राशिफल: आपके प्रभाव में अच्छी बढ़ोतरी होगी

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा, पूरा दिन आपको खुशियां और सफलता देगा। व्यापारियों को आज कामकाज में बड़ी सफलता मिलेगी और प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ेंगे। नौकरी पेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में नई ऊर्जा के साथ काम करने का मौका मिलेगा और आपके प्रभाव में अच्छी बढ़ोतरी होगी। आपको अपने उद्यमों को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत और लगन से काम करना होगा। परिवार में किसी सदस्य की सरकारी नौकरी लग सकती है और आपको विदेश जाने का मौका मिल सकता है। भाग्य का साथ मिलने से आपके धन में अच्छी वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। सायंकाल का समय किसी धार्मिक स्थान पर व्यतीत करेंगे।

  आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु के मंदिर में चने की दाल और गुड़ पीले कपड़े में बांधकर चढ़ाएं।

वृश्चिक राशिफल: धन का लेन देन करने से बचें

वृश्चिक राशि वालों को आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको काम सावधानी से करना होगा और अपनी समस्याओं का धैर्यपूर्वक सामना करना होगा। दोस्तों और परिवार के साथ अच्छे संबंध बनाने की कोशिश करनी चाहिए, उनकी सलाह और सहायता से आपके कई काम बनेंगे। निवेश के लिए आज का दिन सही नहीं है और धन का लेन देन करने से भी बचें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें अन्यथा चोट लगने की आशंका बन रही है। आपको काम में सफल होने के लिए अपना दिमाग शांत रखना होगा। परिवार में किसी सदस्य के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, जिससे घर का माहौल कुछ समय के लिए खराब हो सकता है। सायंकाल के समय घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है।

आज भाग्य 94% आपके पक्ष में रहेगा। केले के पेड़ की पूजा करें और गरीबों को पीले वस्त्र एवं भोजन दान करें

धनु राशिफल: आपको काम में सफलता मिलेगी

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आपकी खुशियों में वृद्धि होगी और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आपको अपनी पसंद के शौक में समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे आराम और खुशियां मिलेंगी। अगर आपका धन कहीं फंसा हुआ है तो आज वह वापस आ सकता है।

विद्यार्थियों को आज पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा और शिक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। आपको परिवार के साथ समय बिताना चाहिए, जिससे आपको खुशी और आनंद मिलेगा। आज आपको काम में सफलता मिलेगी और जीवन में ढेर सारी खुशियां आएंगी। नौकरी पेशा और व्यापारियों को आज अच्छा लाभ मिलेगा और कामकाज में सफलता मिलेगी। सायंकाल के समय धर्म कर्म के कार्यों में मन लगेगा।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। आटे की लोई में चना दाल, गुड़ और हल्दी डालकर गाय को खिलाएं।

मकर राशिफल: खानपान पर ध्यान रखें

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन प्रतिकूल हो सकता है। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें अन्यथा कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। अपने खान-पान पर ध्यान रखें अन्यथा आपकी सेहत खराब हो सकता है। भाइयों के साथ किसी बात पर वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, जिससे घर का माहौल खराब हो सकता है।

व्यापारी आज संभलकर लेन देन करें अन्यथा परेशानी हो सकती है। दोस्तों को कोई भी गुप्त बातें बताने से बचें अन्यथा मानहानि की आशंका बन रही है। नौकरी पेशा जातकों को आज अधिकारियों का साथ मिलेगा, जिससे समय पर कार्य पूरा होगा। आपको अपने काम पर ध्यान केंद्रित करना होगा और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। सायंकाल का समय माता पिता के साथ व्यतीत करेंगे।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। कलाई और गर्दन पर हल्दी का टीका लगाएं।

कुंभ राशिफल: गलतियों से सीखने का मौका मिलेगा

कुंभ राशि वालों को आज कामकाज में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए और खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आज आपको सामने आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए तैयार रहना होगा और गलतियों से सीखने का मौका मिलेगा।

नौकरी पेशा जातकों को आज सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, जिसमें अधिकारियों का भी सहयोग लेंगे। अपनी लव लाइफ के बारे में सोचने और उसे बेहतर बनाने के लिए उचित कदम उठाने की जरूरत पड़ सकती है। व्यापारियों को आज अच्छा लाभ होगा और अन्य बिजनस में निवेश भी कर सकते हैं। परिवार में चल रही टेंशन से आज मुक्ति मिलेगी और किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सायंकाल के समय दोस्तों के साथ पार्टी मूड में रहेंगे।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु के मंदिर में चने की दाल और गुड़ पीले कपड़े में बांधकर चढ़ाएं।

मीन राशिफल: ऑफिस की राजनीति से दूर रहें

मीन राशि वालों के लिए आज का राशिफल बेहतरीन रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और धन लाभ होगा। नौकरीपेशा जातकों को आज ऑफिस की राजनीति से दूर रहना चाहिए, अन्यथा आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विवाह योग्य लोगों को आज विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।

आज आप कोई नया वाहन, जमीन या घर का सामान खरीद सकते हैं। आज आपको नए कार्य और प्रोजेक्ट शुरू करने का समय मिल सकता है। आज आपको विचारों को स्पष्ट करने का समय मिलेगा और लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रयासों को दोगुना कर सकते हैं। आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए और नए आहार और व्यायाम को शामिल करना चाहिए। शाम को आप प्रियजनों के साथ समय बिता सकते हैं और मनोरंजन पर पैसे भी खर्च करने पड़ सकते हैं।

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। पूजा घर में हल्दी की माला लटकाएं।