अभियान के प्रथम दिवस सद्भावना पुल स्थित गोपी घाट पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य कार्यक्रम एवं लेजर शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खेल एवं युवा कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश श्री गिरीश चन्द्र यादव, मा0 विधान परिषद सदस्य श्री बृजेश सिंह ‘प्रिंशू’, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद श्रीमती मनोरमा मौर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अजीत प्रजापति, जिलाधिकारी श्री सैमुअल पाल एन. एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री ध्रुव खाड़िया द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर गोपी घाट एवं नदी तट पर लगभग 25 हजार दीपों का एक साथ प्रज्वलन किया गया। दीपों की भव्य रोशनी से गोपी घाट एवं नदी तट का दृश्य अत्यंत मनोहारी एवं आकर्षक हो उठा। कार्यक्रम में आयोजित लेजर शो के माध्यम से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों तथा जनपद में कराए गए विकास कार्यों पर आधारित आकर्षक डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया।

लेजर शो एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में जनपदवासी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से मा0 प्रधानमंत्री जी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्षों की उपलब्धियों एवं केंद्र तथा प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। इस दौरान उन्होने जनपद किये गये विकास कार्यो के सम्बन्ध में विस्तार से प्रकाश डाला।
मा0 विधान परिषद सदस्य श्री बृजेश सिंह ‘प्रिंशू’ ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का प्रभावी प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनसहभागिता को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।
जिलाधिकारी श्री सैमुअल पाल एन. ने कार्यक्रम में उपस्थित मा0 जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं जनपदवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद में विभिन्न विभागों के समन्वय से विविध कार्यक्रम एवं गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकासपरक कार्यक्रमों की जानकारी आमजन तक पहुंचाना तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ना है।
कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख के द्वारा किया गया। इसके साथ ही शाही किला में पाच हजार आशीर्वाद का दीया प्रज्वलन किया गया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री सुरेंद्र सिंह, महामंत्री पियुष गुप्ता, पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानन्द झा, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व अजय अम्बष्ट, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
———–
सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
प्रदर्शनी का शुभारंभ मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खेल एवं युवा कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश श्री गिरीश चन्द्र यादव मा0 एमएलसी श्री बृजेश सिंह ‘प्रिंशू’, जिलाधिकारी श्री सैमुअल पाल एन., मुख्य विकास अधिकारी श्री ध्रुव खाड़िया के कर कमलो से हुआ।
मा0 राज्यमंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए प्रदर्शित सामग्री के माध्यम से मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्षों तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं व जनपद में हुए विकास कार्यो की एवं कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से मा० प्रधानमंत्री जी के जनसेवा के कार्यों तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जा रही है।
इस अवसर पर मा0 विधान परिषद सदस्य ने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकासपरक कार्यक्रमों की जानकारी एक ही स्थान पर प्राप्त होती है।
जिलाधिकारी श्री सैमुअल पाल एन. ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित प्रदर्शनी का उद्देश्य आमजन को मा0 प्रधानमंत्री जी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्षों की यात्रा तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध कराना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदर्शनी में आने वाले आमजन को योजनाओं की पात्रता एवं लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानन्द झा, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व अजय अम्बष्ट, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी, कर्मचारी व आमजनमानस उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रदर्शनी के दूसरे दिन जनक कुमारी इंटर कालेज के अध्यापक विपनेश श्रीवास्तव और विद्यालय के बच्चे, मुक्तेश्वर प्रसाद गर्ल्स इंटर कॉलेज के अध्यापिका एवं विद्यार्थियों सहित अन्य ने प्रदर्शनी को देखा।
