आज दिनांक 4 मई 2026 को अधिवक्ता परिषद काशी प्रांत की जौनपुर इकाई द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में समरसता दिवस दीवानी न्यायालय जौनपुर के न्यायिक सभागार में बहुत ही भव्य तरीके से आयोजित किया गया , जिसमें सैकड़ो अधिवक्ता एवं मातृशक्ति नारी अधिवक्ताओं ने अपनी सहभागिता प्रदान किया ।

समरसता दिवस के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीवानी जनपद जौनपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राम प्रकाश एडवोकेट रहे , जबकि सभा की अध्यक्षता अधिवक्ता परिषद जौनपुर इकाई के अध्यक्ष श्री रणंजय सिंह एडवोकेट ने किया ।
कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश चंद्र उपाध्याय एडवोकेट , सतीश रघुवंशी एडवोकेट , श्रीमती मंजू शास्त्री एडवोकेट , सुश्री मंजीत कौर एडवोकेट ,श्री यशपाल ओझा एडवोकेट , डां दिलीप सिंह एडवोकेट आदि वक्ताओं ने डॉक्टर साहब भीमराव अंबेडकर के जीवन , व्यक्तित्व एवं कृतित्व तथा समरसता की मूल भावना पर अपने-अपने विचार प्रकट किये ।
कार्यक्रम में लाल बहादुर पाल एडवोकेट डीजीसी जौनपुर , मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट डीजीसी सिविल जौनपुर , रोहिणी पांडे एडवोकेट , सोनम गुप्ता , सोनाली , आराधना गुप्ता , ज्ञानेंद्र दत्त दुबे , हीरालाल पांडे , विनय पांडे , आकाश गुप्ता , संदीप सिंह , आनंद तिवारी , अजीत सिंह , आयुष आदि अनेक अधिवक्तागण उपस्थित रहे । कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष श्री रणंजय सिंह समरसता पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम में पधारे लोगों के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया । कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता परिषद जौनपुर इकाई के महामंत्री सुनील पांडे ने किया ।
