Headlines

जौनपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: मुठभेड़ में कुख्यात जहरखुरान घायल, गिरोह का पर्दाफाश!

    जौनपुर* जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत जौनपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। *शाहगंज थाना क्षेत्र में जहरखुरान गिरोह के साथ हुई मुठभेड़* में एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके तीन साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए।
   पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह* के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई चिरैया मोड़ के पास की गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में पंकज निषाद (निवासी आजमगढ़) घायल* हो गया, जिसे गिरफ्तार कर तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार *आरोपी पर हत्या, लूट समेत एक दर्जन से अधिक गंभीर मुकदमे* दर्ज हैं। उसके पास से एक *.315 बोर का तमंचा, कारतूस और करीब ₹9,000 नकद बरामद* किए गए हैं।
पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि *यह गिरोह यात्रियों को लिफ्ट देने के बहाने अपने जाल में फंसाता था और फिर नशीला पदार्थ सुंघाकर उन्हें लूट लेता* था। 18 मार्च को शाहगंज रोडवेज पर एक *बुजुर्ग महिला से हुई लूट की वारदात में भी इसी गिरोह* की संलिप्तता सामने आई है।
फिलहाल फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है और *जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश* करने का दावा किया जा रहा है।