जौनपुर
वर्षों से लंबित प्रकरण में जिलाधिकारी ने फरियादी को महज दस मिनट में उपलब्ध कराया जन्म प्रमाण पत्र
नाम संशोधन के प्रकरण में तत्काल संशोधित नाम के साथ फरियादी को उपलब्ध कराई गया खतौनी
वर्षों से लंबित वरासत के मामले में दर्ज कराया गया नाम
लोक शिकायतों के त्वरित निवारण के उद्देश्य से शासन के निर्देश के क्रम में भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष के समापन अवसर पर 19 से 25 दिसंबर 2025 तक सुशासन सप्ताह मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत आज तहसील केराकत के सभागार में जिलाधिकारी डा० दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी द्वारा आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर मंगल पुत्र विनोद द्वारा जन्म प्रमाण पत्र समय से निर्गत न किए जाने की शिकायत दर्ज कराई गई, जिस पर जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी, केराकत को प्रकरण का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।ना में बुलाते, पानी में घोलकर देते थे दवा! ठीक होने पर कहते- धर्म परिवर्तन करो
