अथर्व गुप्ता हैं बीबीए पाठ्यक्रम के छात्र
शिक्षको और विद्यार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त की
चित्रकूट, 22 फ़रवरी 2025 | महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के बीबीए पाठ्यक्रम के द्वितीय वर्ष में अध्ययन कर रहे युवा प्रतिभाशाली एथलीट अथर्व गुप्ता में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर कूड़ो वर्ल्ड कप 2025 में स्थान सुनिश्चित कर लिया है। अथर्व की इस उपलब्धि पर ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो भरत मिश्रा ने छात्र अथर्व गुप्ता को बधाई देते हुए कहा अथर्व ने अपने समर्पण और संघर्ष के बल पर शानदार मुकाम हासिल किया है| यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। ग्रामोदय विश्वविद्यालय सहित पूरे चित्रकूट क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों और शिक्षकों ने अथर्व गुप्ता को इस बड़ी सफलता के लिए शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
व्यावसायिक प्रबंधन विभाग के अध्यक्ष डॉ सी पी गुजर ने बताया कि कूड़ो वर्ल्ड कप 2025, दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित कूड़ो चैंपियनशिप में से एक है, जिसमें विभिन्न देशों के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा करेंगे। इसके लिए 8 से 9 फरवरी को सूरत इंडोर स्टेडियम ऐथलेंटिका फिटनेस में ट्रायल आयोजित किए गए थे, जिसमें केवल 2024 में हुए राष्ट्रीय चैंपियनशिप के पदक विजेताओं को भाग लेने का अवसर मिला। अथर्व ने चुनौतीपूर्ण मुकाबलों में +19 मेल के आयूवर्ग में +270PI (physical index) कैटिगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए एवं स्वर्ण पदक हासिल कर भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर ली।
प्रबंधन संकाय के छात्रों ने मनाया मैनेजमेंट डे
चित्रकूट, 22 फरवरी 2025 |
महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के प्रबंधन संकाय के छात्र-छात्राओं ने प्रबंधन दिवस (मैनेजमेंट डे) मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ हर्षोल्लास पूर्वक मनाया। इस मौके पर नवीन छात्रों के स्वागत तथा अंतिम वर्ष में अध्यनरत छात्रों की विदाई कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। व्यावसायिक प्रबंधन विभागाध्यक्ष डॉ. सी पी गूजर के अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं संकायाध्यक्ष प्रो अमरजीत सिंह तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. विजय सिंह परिहार एवं डॉ. एस. के. अरसिया जी उपस्थित रहे। गेस्ट फैकल्टी व शोधकर्ताओं ने सहभागिता की | दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुति दी।
मुख्य अतिथि के रूप में संकायाध्यक्ष प्रो अमरजीत सिंह ने व्यक्ति के समग्र विकास में प्रबंधन के योगदान पर व्याख्यान दिया। अध्यक्षता कर रहे विभागाध्यक्ष डॉ सी पी गुजर ने जीवन के प्रत्येक आयाम में प्रबंधन के महत्व को समझाया। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ परिहार ने मुक्तकों के माध्यम से संदेश दिया | डॉ अरसिया ने बताया कि प्रबंधित रहते हुए उच्चतम शिखर को प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर उपस्थित छात्रों ने सम्पूर्ण जीवन में प्रबंधन का मूलमंत्र लेकर व्यक्तिगत जीवन के साथ-साथ, समाज व पर्यावरण में जिम्मेदारी पूर्वक दायित्व निर्वहन का संकल्प लिया।