60 दिन तक `डिजिटल अरेस्ट`, 3 करोड़ की ठगी, देहरादून में 70 साल की महिला से फ्रॉड* देहरादून में साइबर ठगों ने 60 दिन तक `डिजिटल अरेस्ट` करके 70 साल की महिला से 3 करोड़ रुपए की ठगी कर ली. जालसाजों ने खुद को CBI अधिकारी बताया. इसके बाद पीड़ित महिला को वीडियो कॉल पर घंटों डराया और धमकाया. इसके बाद गिरफ्तारी की बात कहकर उनके खाते से करोड़ों रुपए ट्रांसफर करवा लिए. पुलिस के मुताबिक, महिला ने शुक्रवार को साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. इसके बाद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. पीड़िता ने बताया कि पिछले साल 1 सितंबर को उन्हें एक वीडियो कॉल आया. कॉलर ने खुद को CBI अधिकारी बताया. उसने कहा कि उनका फोन नंबर 68 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में सामने आया है.
