संगम की धरती पर 3 जनवरी 2026 से माघ मेले की शुरुआत होने जा रही है. मेला आयोजन को सफल बनाने के लिए विद्युत विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. माघ मेले में क्यूआर कोड आधारित 24×7 कंट्रोल रूम, 25 सबस्टेशन, 11 फीडर, 15 हजार स्ट्रीट लाइटें और सोलर-हाइब्रिड लाइटें स्थापित की गई हैं. श्रद्धालु, साधु-संत और कल्पवासी निर्बाध बिजली सेवा का लाभ उठा सकेंगे. बिजली और सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए सभी शिविरों में उच्च गुणवत्ता की वायरिंग और एमसीबी लगाई गई है.
प्रयागराज: संगम की पावन धरती पर 3 जनवरी 2026 से माघ मेला शुरू होने जा रहा है, और इसकी तैयारियों में सभी विभाग जुटे हैं. यूपी पावर कॉरपोरेशन और पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम (UPPDCL) ने मेले में बिजली व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने की पूरी तैयारी कर ली है. एमडी शंभू कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं, साधु-संतों और कल्पवासियों के लिए मिशन मोड में कार्य किया जा रहा है.
24×7 कंट्रोल रूम किया गया स्थापित
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार ने बताया कि माघ मेले में क्यूआर कोड आधारित 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है. इसके जरिए जनता की शिकायतें क्यूआर कोड के जरिए तुरंत दर्ज हो सकेंगी और उनका तुरंत समाधान किया जाएगा. इतना ही नहीं, उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र में 6 आरएमयू, 11 केवीए के 11 फीडर, 25 विद्युत सबस्टेशन, 50 किलोमीटर की एचटी लाइन और 350 किलोमीटर की एलटी लाइन लगाई गई है.

हर पोल पर लगाए गए क्यूआर कोड
उन्होंने कहा कि अगर किसी वजह से बिजली व्यवस्था बाधित होती है, तो वैकल्पिक रूप से वहां पर दूसरे सोर्स से बिजली की सप्लाई जल्द शुरू हो जाएगी. मीडिया को जानकारी देते हुए एमडी शंभू कुमार ने बताया कि लोगों की शिकायतों को दर्ज करने के लिए हर पोल पर क्यूआर कोड लगाए गए हैं. इन क्यूआर कोड को मोबाइल से स्कैन करने पर शिकायत दर्ज करने का ऑप्शन आएगा. अगर कोई व्यक्ति शिकायत दर्ज कराएगा तो उसका मैसेज तत्काल कंट्रोल रूम के डैश बोर्ड दिखाई देगा.