Headlines

पीएम मोदी, गृहमंत्री शाह और पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन की मुलाकात में कुछ तो पक रहा है…?

   बीजेपी में अरसे संगठनात्मक ढांचे में कोई बदलाव नहीं होने की वजह से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर काफी दबाव है। साथ ही मंत्रिपरिषद में फेरबदल की भी अरसे अटकलें लग रही हैं। इन सबके बीच पीएम मोदी, गृहमंत्री शाह और पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन की मुलाकात में कुछ तो पक रहा है, जिसे पार्टी में बड़े बदलाव का संकेत माना जा रहा है।

नई दिल्ली: बीजेपी में संगठनात्मक स्तर पर बड़े बदलाव की तैयारी की जा रही है। इसमें राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक निकायों में बड़े बदलाव हो सकते हैं। इसमें पार्टी की निर्णय लेने वाली सर्वोच्च संस्था ‘संसदीय बोर्ड’ भी शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की है। इसी के बाद से ये अटकलें लगाई जा रही हैं। इससे पहले जून की शुरुआत में भी पीएम मोदी ने बीजेपी के टॉप नेताओं के साथ उच्च स्तरीय बैठक की थी।

मोदी-शाह-नितिन नवीन की मुलाकात, ये हैं संकेत

सर्चिंग आईज इंग्लिश डेली की एक रिपोर्ट के अनुसार, मोदी की शाह और नितिन नवीन से मुलाकात के बाद पार्टी में संगठनात्मक स्तर पर बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं। पदाधिकारियों की सूची पर पार्टी के बड़े नेताओं के बीच बातचीत का एक और दौर माना जा रहा है। हालांकि इस बैठक के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन पार्टी के पदाधिकारियों की संभावित सूची और केंद्रीय मंत्रिपरिषद में संभावित फेरबदल को लेकर काफी समय से अटकलें लगाई जा रही हैं।

नितिन नवीन की नई टीम का जल्द हो सकता है ऐलान

सूत्रों का कहना है कि नितिन नवीन के नेतृत्व में नई टीम की घोषणा जल्द ही की जाएगी और राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक निकायों में बड़े बदलाव की योजना है, जिसमें पार्टी की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था ‘संसदीय बोर्ड’ भी शामिल है।