दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं ःजिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला
रचना विशेष विद्यालय में मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने बांधा समा साप्ताहिक कार्यक्रम का समापन, बच्चों को किया गया पुरस्कृत जौनपुर!विश्व दिव्यांग साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतिम दिन मंगलवार को रचना विशेष विद्यालय परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला रहीं। विशिष्ट अतिथि लायंस क्लब जौनपुर सूरज के अध्यक्ष आशीष त्रिपाठी व सचिव राजेन्द्र खत्री उपस्थित रहे। कार्यक्रम की…
