1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी वाली घरेलू LPG रिफिल बुक करने के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन जरूरी होगा। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार 19 सितंबर तक 27.43 करोड़ यानी 89.9 प्रतिशत एक्टिव घरेलू LPG ग्राहक यह प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं। जिन ग्राहकों का ऑथेंटिकेशन हो चुका है, उन्हें दोबारा कुछ नहीं करना होगा।
1 अक्टूबर से लागू होगा LPG सब्सिडी का नया नियम
केंद्र सरकार ने घरेलू LPG ग्राहकों के लिए सब्सिडी वाली रिफिल बुकिंग से जुड़ा नया नियम लागू करने की घोषणा की है। 1 अक्टूबर 2026 से ऐसे घरेलू ग्राहक जो रेगुलेटेड रिटेल सेलिंग प्राइस पर लागू सब्सिडी के साथ LPG रिफिल लेना चाहते हैं, उनके लिए Biometric Aadhaar Authentication यानी BAA पूरा करना जरूरी होगा ।