भगवान विष्णु की प्रतिमा पर की गई अपना टिप्पणियों को लेकर चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया बीआर गवई ने सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि वह सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। उनकी टिप्पणियों को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी बहुत ज्यादा आलोचना हो रही थी।
नई दिल्ली: भगवान विष्णु पर गई टिप्पणी को लेकर हो रही आलोचनाओं पर भारत के चीफ जस्टिस (CJI) बीआर गवई ने सफाई देने की कोशिश की है। यह माम ला मध्य प्रदेश के खजुराहो में भगवान विष्णु की एक क्षतिग्रस्त प्रतिमा पर उनकी ओर से कही गई बातों से जुड़ा है, जिसको लेकर सोशल मीडिया में सीजेआई की बहुत ही तीखी आलोचना हो रही है। गुरुवार को जस्टिस गवई ने यह स्पष्ट करने की कोशिश की कि उनकी बातों को गलत समझा गया है और वे ‘सभी धर्मों का सम्मान’ करते हैं।
‘मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं’
दरअसल, गुरुवार को एक अन्य मामले की सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस बीआर गवई ने कहा, ‘किसी ने मुझे अगले दिन बताया कि मैंने जो टिप्पणी की थी, उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है….मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं।’ इसपर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि आज के समय में ‘प्रत्येक क्रिया की सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा प्रतिक्रिया’ होती है। उन्होंने सोशल मीडिया पर टिप्पणियों की निंदा करते हुए कहा, ‘ गंभीर है। हम न्यूटन के इस नियम से तो परिचित थे कि प्रत्येक क्रिया की समान प्रतिक्रिया होती है, लेकिन अब प्रत्येक क्रिया की सोशल मीडिया पर कहीं ज्यादा प्रतिक्रिया होती है। गंभीर है।
