सिंगापुर दौरे के पहले ही दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने वैश्विक निवेशकों के बीच यूपी की नई पहचान स्थापित कर दी। प्रतिष्ठित यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप के साथ 6,650 करोड़ रुपये के ऐतिहासिक निवेश समझौतों पर हस्ताक्षर कर प्रदेश को विकास की नई रफ्तार देने का मार्ग प्रशस्त किया गया। इन समझौतों के तहत ग्रुप हाउसिंग, आधुनिक लॉजिस्टिक्स पार्क और अत्याधुनिक डेटा सेंटर की स्थापना की जाएगी। मुख्यमंत्री ने लखनऊ को डेटा सेंटर हब के रूप में विकसित करने का विशेष आमंत्रण भी दिया, जिससे प्रदेश डिजिटल अर्थव्यवस्था के मानचित्र पर और मजबूत होकर उभरेगा। इस निवेश से हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और औद्योगिक गतिविधियों को नई ऊर्जा प्राप्त होगी। सिंगापुर में हुई यह सफलता स्पष्ट संकेत है कि उत्तर प्रदेश अब वैश्विक निवेश का भरोसेमंद केंद्र बन चुका है और विकास की दौड़ में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
सिंगापुर में गरजा यूपी का दम:6,650 करोड़ का निवेश, लखनऊ बनेगा डेटा हब
