अगर आप भी दूसरों से चार्जर मांगते हैं तो सावधान होने की जरूरत है। दूसरों से चार्जर लेना आपकी प्राइवेसी के लिए खतरा पैदा कर सकता है। आइए, इसे विस्तार से जान लेते हैं।
आजकल हर कोई स्मार्टफोन इस्तेमाल करता है और बैटरी खत्म होने पर हम अक्सर किसी और का चार्जर ले लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करना आपके फोन या कंप्यूटर के लिए खतरनाक हो सकता है। एक साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट ने चेतावनी दी है कि अनजान चार्जर का इस्तेमाल आपके डिवाइस को नुकसान पहुंचा सकता है। किसी से चार्जर लेना एक बेहद आम बात है, इसमें क्या कुछ गड़बड़ हो सकती है? दरअसल, जब आपके द्वारा मांगे हुए चार्जर में हैकिंग डिवाइस लगा हो सकता है। चलिए, इसे विस्तार से जान लेते हैं।
दूसरों से चार्जर लेने से बचें
एथिकल हैकर रायन मॉन्टगोमर कंपनियों की साइबर सिक्योरिटी की जांच करते हैं। उनका कहना है कि अनजान चार्जिंग केबल का इस्तेमाल जोखिम भरा हो सकता है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दिखाया कि एक नॉर्मल दिखने वाली केबल, जो फोन चार्ज करने में सक्षम थी, उनके कंप्यूटर को पूरी तरह कंट्रोल कर सकती थी। इरायन ने सलाह दी कि कभी भी किसी और की केबल पर भरोसा न करें।
डेटा चोरी का खतरा है
रायन के मुताबिक, कुछ खास केबल्स में ऐसी तकनीक होती है, जो आपके फोन या कंप्यूटर से डेटा चुरा सकती है। ऐसी केबल्स दिखने में तो नॉर्मल लगती हैं, लेकिन ये आपके डिवाइस को हैकर्स के कंट्रोल में दे सकती हैं। हैकर्स आपके फोन से निजी जानकारी, जैसे पासवर्ड, फोटो या बैंक डिटेल्स चुरा सकते हैं। इसलिए हमेशा अपनी खुद की केबल इस्तेमाल करें या फिर सावधानी बरतें।
USB डेटा ब्लॉकर इस्तेमाल करें
इस खतरे से बचने के लिए एक्सपर्ट यूएसबी डेटा ब्लॉकर का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। यह एक छोटा-सा डिवाइस है, जो केबल और आपके डिवाइस के बीच एक दीवार की तरह काम करता है। यह डेटा ट्रांसफर को रोकता है, ताकि हकर्स आपके फोन तक न पहुंच सकें। लेकिन सावधान रहें, बाजार में नकली डेटा ब्लॉकर भी मौजूद हैं। नकली डेटा ब्लॉकर में चार पिन होते हैं, जो एक खतरे की निशानी है।
