Headlines

अगले 48 घंटे होंगे बेहद खतरनाक, लखनऊ समेत कई जिलों में भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

   उत्तर प्रदेश में अगले 48 घंटे बेहद अहम होंगे। लखनऊ समेत कई जिलों में भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने भारी बारिश (UP Rains) का अलर्ट जारी किया है। जानिए किन जिलों में होगी मूसलधार बारिश और आने वाले दिनों का पूरा मौसम अपडेट।

  उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। बीते कुछ दिनों से बारिश की रफ्तार थम गई थी, लेकिन अब अगले 48 घंटे बेहद खतरनाक माने जा रहे हैं। मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश (UP Rains) और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं

11 सितंबर को पूर्वी यूपी में भारी बरसात

     मौसम विभाग के मुताबिक 11 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के तराई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। नेपाल सीमा से लगे जिलों में भी जोरदार बरसात का अनुमान है। वहीं पश्चिमी यूपी में इस दिन भारी बारिश (UP Rains) की चेतावनी नहीं है, लेकिन हल्की-फुल्की बौछारें पड़ सकती हैं।

12 सितंबर को मॉनसून का नया तेवर

12 सितंबर का दिन प्रदेश के लिए अहम रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस दिन पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग ने यहां येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। गोरखपुर, बस्ती, संतकबीर नगर, कुशीनगर और महाराजगंज जैसे जिलों में मूसलधार बारिश (UP Rains) होने की प्रबल संभावना है।

13 और 14 सितंबर को छिटपुट बारिश (UP Rains)

13 और 14 सितंबर को बारिश का असर थोड़ा कम हो सकता है। इस दौरान प्रदेश के उत्तरी हिस्से को छोड़कर बाकी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं हल्की बारिश (UP Rains) और गरज-चमक जारी रह सकती है।

15 सितंबर को फिर भारी बरसात की आशंका

    15 सितंबर को एक बार फिर भारी बारिश (UP Rains) का सिलसिला लौट सकता है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि इस दिन कई जिलों में जोरदार वर्षा होगी। जिन जिलों पर इसका सबसे ज्यादा असर दिख सकता है उनमें लखनऊ, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, श्रावस्ती, बलिया, देवरिया, सोनभद्र, गोरखपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत और ललितपुर शामिल हैं।

क्यों हो रहा है मौसम में इतना बदलाव?

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है कि उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी से उठा कम दबाव का क्षेत्र पहले मध्य भारत से होते हुए राजस्थान तक सक्रिय रहा। इसकी वजह से मॉनसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर चली गई थी, जिससे यूपी में बारिश (UP Rains) थम गई थी।

    अब यह सिस्टम पाकिस्तान की ओर खिसक रहा है और मॉनसून ट्रफ का पूर्वी हिस्सा उत्तर की ओर बढ़ गया है। यही वजह है कि तराई और पूर्वी यूपी में बारिश (UP Rains) का सिलसिला फिर तेज हो गया है।

अगले दिनों का मौसम पूर्वानुमान

11 सितंबर: नेपाल सीमा से सटे जिलों में मध्यम से भारी बारिश (UP Rains)।

12 सितंबर: पश्चिमी यूपी तक पहुंचेगी भारी बरसात, येलो अलर्ट जारी।

13 सितंबर: बारिश की गतिविधियों में कमी, छिटपुट बौछारें।

14 सितंबर: प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में शुष्क मौसम।

15 सितंबर: एक बार फिर जोरदार बारिश का दौर लौटेगा।