वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत उद्यान विभाग द्वारा किया जायेगा निःशुल्क पौध वितरण-डॉ0 सीमा सिंह राणा
जौनपुर – जिला उद्यान अधिकारी डॉ0 सीमा सिंह राणा द्वारा अवगत कराया गया है कि पर्यावरण संरक्षण और हमारी पृथ्वी को हरा-भरा बनाने के प्रयासों को गति देते हुए, उद्यान विभाग गर्व से घोषणा करता है कि वह आगामी जुलाई माह से ’वृहद वृक्षारोपण अभियान’ के तहत निःशुल्क पौधों का वितरण करेगा। …
