करीब साल भर पहले अपने मूल धर्म में वापसी करने वाले जौनपुर के खुज्झी निवासी वीरेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि शादी, इलाज के लिए आर्थिक प्रलोभन देकर लोगों को धर्मांतरण कराया जाता है। एक व्यक्ति का धर्मांतरण कराने पर 25 हजार रुपये दिए जाते हैं।
वाराणसी पुलिस के पास धर्म परिवर्तन के जो मामले पहुंचे हैं, उसके मुताबिक मिशनरीज का मुख्य टारगेट अब फर्स्ट जनरेशन है। वह गरीब और जनजातीय परिवारों को सीधे तौर पर नहीं जोड़ रहे हैं। ये उनके बच्चों को टारगेट करते हैं।
