जौनपुर। प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में भव्य प्रदर्शनी और गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान विभागवार लगाये गए स्टालों का अवलोकन किया गया। शासन की नौ वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी देखी गई।
जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत प्रजापति कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक क्षेत्र में व्यापक विकास कार्य हो रहे है। युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरी और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जा रहे है। उन्होंने बताया कि शासन के द्वारा किसानों को समय से सिचाई पानी पानी, बीज, उर्वरक और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि उपलब्ध कराने के साथ ही अनुदान पर नए कृषि यंत्र भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत जनपद के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उनका पलायन रोका जा रहा है।
मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने कहा कि शासन के द्वारा संचालित योजनाएं शत प्रतिशत पारदर्शी तरीके से पात्र व्यक्ति तक पहुंचे यही प्रयास सभी अधिकारी एवं कर्मचारी का होना चाहिए, परियोजना निदेशक केके पाण्डेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस मौके पर अतिरिक्त उप जिलाधिकारी सुनील भारती, डीसी एनआरएलएम, जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन सिंह, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय आदि लोग रहे।
बक्शा में सरकार के 9 साल पूरे होने पर कार्यक्रम:उपलब्धियां बताई गईं
जौनपुर के बक्शा विकास खंड में गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘नव निर्माण के नौ वर्ष’ शीर्षक से आयोजित इस कार्यक्रम में योगी सरकार की उपलब्धियों और जन कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) शुभम बरनवाल ने कहा कि सरकार की योजनाओं ने शोषित, वंचित और ग्रामीण वर्ग को सशक्त बनाने का काम किया है। उन्होंने यह भी बताया कि शासन की योजनाओं का पूरी तरह से पालन किया गया है।
कार्यक्रम का संचालन एडीओ आरडी संजय श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने सरकार के नौ वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने के लाभों की जानकारी दी। श्रीवास्तव ने बताया कि सरकार सभी राशनकार्ड धारकों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ना चाहती है, ताकि उनकी आर्थिक उन्नति हो सके और जीवन स्तर में सुधार आए।
संजय श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना और मनरेगा जैसी योजनाओं की सफलता का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से विकास की रोशनी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंची है।
इस अवसर पर एडीओ एजी अनुराग सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी महेश तिवारी, अमित यादव, श्रीपति मौर्य, ब्लॉक मिशन प्रबंधक जहेंद्र यादव, अंकुर मालवीय, रवि प्रकाश और रमापति यादव सहित कई अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में केशरी प्रसाद ने “यूपी बेमिसाल बा, आज पूरा भईले नौ साल बा” गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
