आदेश मिलते ही प्रशासन ने अवैध रूप से बने रियाज कॉम्प्लेक्स सहित कुल 15 दुकानों के ध्वस्तीकरण का काम शुरू करवा दिया। इससे अफरातफरी का माहौल रहा और लोग दुकानों का सामान समेटते नजर आए। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा और ड्रोन से भी नजर रखी गई।
बाराबंकी: शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और 15 दुकानों के ध्वस्तीकरण पर सिविल कोर्ट द्वारा लगाए गए स्टे को अपर जिला जज ज्ञानप्रकाश शुक्ला ने निरस्त कर दिया। इसके साथ ही पुनरीक्षण के मुकदमे को समाप्त करते हुए एसडीएम रामनगर के निर्माण के आदेश को बहाल कर दिया। इसके साथ ही महादेवा कॉरीडोर के निर्माण का अवरोध शनिवार को खत्म हो गया।
जॉइंट मैजिस्ट्रेट व एसडीएम गुंजिता अग्रवाल की देखरेख में शुरू हुआ ध्वस्तीकरण अभियान रविवार को भी जारी रहेगा। प्रशासन द्वारा विडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी करवाई जा रही है। इस मौके पर एसडीएम फतेहपुर कार्तिकेय सिंह, तहसीलदार विपुल सिंह, सीओ गरिमा पंत, जगतपाल कनौजिया मौजूद रहे।
