धर्मापुर जौनपुर। भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकरजी की 134 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। उतरगांवा में स्थित अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर ग्रामसभा में आयोजित संगोष्ठी में बाबा साहब के जीवन दर्शन,उनके नैतिक मूल्यों आदर्शो, भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम तथा संविधान में उनके अतुलनीय योगदानों को याद करते हुए उन्हे नमन किया गया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा के प्रदेश सचिव विवेक रंजन ने कहा
भारत रत्न डॉक्टर भीमराव आंबेडकर ने समता और समानता का संदेश देते हुए समाज से पाखंडवाद को खत्म करने हेतु अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। सपा प्रदेश सचिव विवेक रंजन ने कहा कि बाबा साहब ने शिक्षा ग्रहण करने हेतु सबसे अधिक जोर देते हुए कहा था कि
संविधान हमारे अधिकार का रक्षक हैं। शिक्षा वह शेरनी का दूध है जिसे जो पियेगा, वह गुर्राएगा।
सपा के प्रदेश सचिव विवेक रंजन ने कहा कि अमेरिका, चाइना और जापान जैसे देश टेक्नालॉजी और नालेज के मामले में पूरी दुनिया में आगे हैं क्योंकि वहां वैज्ञानिक सोच है, सर्वश्रेष्ठ यूनिवर्सिटीज हैं और सुयोग्य गुरु हैं, हमें भी अपने देश में वैसी ही परिस्थितियां बनानी होंगी, यही बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर की मंशा थी।
संगोष्ठी में जितेंद्र कुमार भारती, बीरबल यादव, शिवकुमार यादव, अजय कुमार, प्रदीप कुमार, तिलकधारी आदि बड़ी संख्या लोग उपस्थित थे।।
भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर 134 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

संविधान हमारे अधिकार का रक्षक : विवेक रंजन
–
– उतरगांवा में आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने व्यक्त किए विचार
– डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर ग्रामीणों ने उन्हें किया नमन