मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भगवान कल्कि का अवतरण संभल में होगा। ऐसी मान्यता है और भावनाएं जुड़ी हुईं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री कल्कि धाम का शिलान्यास किया है। संभल के बारे में कहा कि यह ऐतिहासिक शहर है। कहा कि यहां कट्टरता न हो और भाईचारा व सद्भाव बनी रहे।
श्री कल्कि धाम निर्माण को लेकर कहा कि आचार्य प्रमोद कृष्णम को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है, जिस तरह राम मंदिर निर्माण में कठिनाइयां आईं थीं। कहा कि रुकावटें संकल्प और मिशन की परीक्षा होती हैं। जो इनसे घबराता नहीं, वही सफल होता है। कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से लेकर काशी विश्वनाथ कॉरिडोर तक बनाने में सफलता मिली है। गो हत्या बंदी देश में हुई है। भारत ने दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। विश्व के सामने जब समाधान की जरूरत होगी, तब न अमेरिका, न चीन, न रूस, बल्कि भारत ही विश्व शांति में सबसे बड़ी भूमिका निभाएगा।
अखिलेश को बताया पिटा हुआ मोहरा
इंद्रेश कुमार ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव देश की राजनीति के पिटे हुए मोहरे बन चुके हैं। उन्हें सद्बुद्धि नहीं आ रही, इसलिए वे लगातार गुमराह करने वाले बयान दे रहे हैं। जो परिवार खुद बदनामी के रास्ते पर चल पड़ा है, वह पहले अपना घर संभाले। कहा कि अखिलेश और लालू प्रसाद यादव एक ही रास्ते पर हैं।
जातीय जनगणना का उद्देश्य समाज को जोड़ना
जातीय जनगणना पर कहा कि जातीय जनगणना समाज को बांटने और वोट बैंक की राजनीति के लिए नहीं होना चाहिए। जातीय जनगणना का उद्देश्य समाज को जोड़ना है। जातीय भेदभाव को खत्म करना है। पाकिस्तान और बांग्लादेश की स्थिति पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों देशों की स्थिति बिगड़ रही है। कोई भी मुस्लिम देश रोहिंग्या या अन्य विस्थापित मुसलमानों को स्वीकार नहीं कर रहा है। इस्लामी भाईचारे का नारा शांति, विकास और सद्भाव के लिए होना चाहिए।