Headlines

ग्रामोदय विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति की सामूहिक शपथ ली गई

ग्रामोदय विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति की सामूहिक शपथ ली गई
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आतिथ्य में संपन्न नशा मुक्ति कार्यक्रम के प्रसारण को देखा और सुना गया
चित्रकूट,14 अगस्त 2025। नशा मुक्ति भारत अभियान के अंतर्गत आम जन में नशे के दुष्परिणाम से बचाव एवं नशे की रोकथाम हेतु मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आज आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में देखा और सुना गया। कुलगुरु प्रो भरत मिश्रा के नेतृत्व में ग्रामोदय विश्वविद्यालय परिवार के लोगों ने नशा मुक्ति की सामूहिक शपथ ली। उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश सरकार के निर्देश पर सीएमसीएलडीपी सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी और छात्र छात्राओं ने सहभागिता की।