Site icon Uttar Pradesh Jagran

आखिर क्यों अलीगढ़ में 2 फौजी भाइयों ने 2 पुलिसकर्मी को बेरहमी से पीटा? चौकी इंचार्ज की वर्दी फट गई और गंभीर चोटें आई

    अलीगढ़ के अतरौली में एक कस्बा पुलिस चौकी में दो फौजी भाइयों, अमित और अजीत सिंह ने चौकी इंचार्ज और एक सिपाही के साथ मारपीट की, जिससे वे लहूलुहान हो गए।

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में अतरौली थाना क्षेत्र की कस्बा पुलिस चौकी में जमकर लात-घूंसे चले। जम्मू में तैनात दो फौजी भाइयों ने चौकी इंचार्ज और सिपाही को चौकी में घुसकर पीट-पीटकर लहूलुहान किया। घायल चौकी इंचार्ज ने घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। घटना की सूचना मिलने पर अतरौली थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और दोनों भाइयों को पीटते हुए थाने लेकर आई। वहीं, बीच बाजार हुई इस मारपीट का लोगों ने वीडियो बना लिया,जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

पूरा मामला थाना अतरौली क्षेत्र के मौहल्ला नगाइचपाड़ा के रहने वाले अमित सिंह और उनके भाई अजीत सिंह दोनों भारतीय सैनिक हैं और दोनों भाइयों की जम्मू में तैनाती है। बताया जा रहा है कि दोनों भाई शनिवार शाम को अपनी पत्नी के साथ बाजार में समान खरीदने गए हुए थे।इसी दौरान वह कस्बे की पुलिस चौकी में दो महीने पूर्व हुए एक झगड़े की जानकारी लेने के लिए पहुंच गए।

ये है मामला

कस्बा चौकी इंचार्ज से दोनों भाइयों ने पूर्व में हुए झगड़े में हो रही कार्रवाई की जानकारी लेनी चाहिए। इस दौरान चौकी इंचार्ज कमरे में आराम कर रहे थे और उन्होंने बताया कि वह बीमार हैं और वह थाने से मामले की जानकारी कर लें। इसी बात को लेकर फौजी भाइयों और चौकी इंचार्ज के बीच बहस हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों फौजी भाई आक्रामक हो गए और पुलिस कर्मियों से मारपीट शुरू कर दी। इसमें चौकी इंचार्ज संदीप सिंह की वर्दी फट गई और उनके गंभीर चोटें आई।

दो पुलिसकर्मी घायल

इस घटना में बीच-बचाव कर रहे दरोगा सत्यप्रकाश और कॉन्स्टेबल सुचेंद्र भी घायल हो गया। वही चौकी इंचार्ज ने घटना की थाने पर सूचना दे दी।सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स भी बाजार में पहुंच गया।पुलिस कर्मियों ने दोनों फौजी भाइयों की बीच बाजार जमकर पिटाई कर दी,और अपने साथ पकड़ कर थाने ले गए।वही घायल पुलिस कर्मियों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अब इस घटना वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Exit mobile version