राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू फिलहाल मथुरा पहुंची हुई हैं. बीते गुरुवार को राष्ट्रपति अपने मथुरा दौरे के दौरान प्रेम मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन किए. तेज बारिश होती रही. लेकिन उनका यह पूरा कार्यक्रम श्रद्धा भाव के साथ संपन्न हुआ. राष्ट्रपति ने प्रेम मंदिर में आयोजित लेजर शो का अवलोकन भी किया. प्रेम मंदिर पहुंचने पर वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य मंदिर के पुजारियों ने राष्ट्रपति को गर्भगृह के समक्ष श्री राधा-कृष्ण जी के युगल विग्रह के विशेष दर्शन किए.
चैत नवरात्रि के साथ शुरू हुए हिंदू नववर्ष के पहले दिन भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तर प्रदेश के दो बड़े धार्मिक स्थलों पर पहुंचीं. बीते गुरुवार को द्रौपदी मुर्मू सबसे पहले अयोध्या पहुंचीं, जहां वह राम मंदिर में श्रीराम यंत्र स्थापना की पूजन में शामिल हुईं. इसके बाद वह शाम को स्पेशल विमान से मथुरा पहुंचीं. आज यानी कि शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रेमानंद महाराज से भी मुलाकात कीं.
वृंदावन के नीम करौरी आश्रम पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
मथुरा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची वृंदावन के नीम करौरी आश्रम. आश्रम में दर्शन पूजन कर रामकृष्ण मिशन सेवा ट्रस्ट अस्पताल में कैंसर यूनिट का करेंगी उद्घाटन. सुबह राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पहुंची थी केली कुंज आश्रम. संत प्रेमानंद महाराज से की थी मुलाकात और आध्यात्मिक चर्चा.
खराब मौसम में भी राष्ट्रपति की सुरक्षा में डटे रहे अधिकारी
शुक्रवार की सुबह मथुरा-वृंदावन में मौसम बिगड़ा रहा. तेज बारिश और हवाओं के चलते कई इलाकरों में जलभराव तक हो गया. खराब विजिबिलिटी और फिसलन होने के बाद जिला प्रशासन ने राष्ट्रपति की सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ी. जिलाधिकारी सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार खुद मोर्चा संभाले रहे और निगरानी करते रहे.
कुटिया के भीतर कौन-कौन थे लोग
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संत प्रेमानंद महाराज के समक्ष बैठकर उनके प्रवचनों को सुना. इस दौरान राष्ट्रपति के साथ भक्ति, निस्वार्थ सेवा और नाम जप के महत्व पर चर्चा हुई. मुलाका को निजी रखा गया था. कुटिया के भीतर केवल राष्ट्रपति, उनके परिवार के सदस्य और संत के करीबी शिष्य ही मौजूद थे.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रेमानंद महाराज से किया भेंट
भारत की राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू आज अपने प्रवास के दौरान वृन्दावन स्थित श्रीहित राधा केलि कुंज आश्रम पहुंचीं. यहां उन्होंने प्रख्यात संत श्री प्रेमानंद महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. आश्रम पहुंचने पर प्रेमानंद महाराज के परिकरों और शिष्यों द्वारा राष्ट्रपति महोदया का भव्य और पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया. इस मौक पर महामहिम और पूज्य महाराज श्री के बीच एकांतिक वार्तालाप हुआ, जिसमें मुख्य रूप से अध्यात्म, सेवा और जनकल्याण जैसे विषयों पर चर्चा की गई. राष्ट्रपति ने महाराज श्री के सरल जीवन और उनके आध्यात्मिक उपदेशों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की. सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच हुई इस शिष्टाचार भेंट के दौरान आश्रम का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय नजर आया.
21 किलोमीटर की परिक्रमा करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू
21 मार्च यानी कि शनिवार को प्रातः 8 बजे वृंदावन से गोवर्धन के लिए प्रस्थान करेगा राष्ट्रपति का काफिला. 8:40 बजे दानघाटी मंदिर पहुंचकर गिर्राजजी का दुग्धाभिषेक कर पूजन करेंगी महामहिम. गोल्फ कार्ट से 21 किलोमीटर की गिरिराज परिक्रमा लगाएंगी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू. गोवर्धन गिरिराज महाराज जी की परिक्रमा लगाने वाली देश की पहली राष्ट्रपति हैं द्रोपदी मुर्मू. दानघाटी मंदिर में दर्शन पूजन के उपरांत पेठा हेलीपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगी राष्ट्रपति मुर्मू.
गर्भ गृह के बाहर द्रौपदी मुर्मू ने लगाई परिक्रमा
राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को अजय बाबा, दीपक भरेजा, सी गुरुराज राव एवं डॉ सुपर्णा राव ने श्री राधा-कृष्ण जी की मनमोहक स्मृति चिन्ह भेंट किया. राष्ट्रपति एवं राज्यपाल ने प्रसाद ग्रहण किया. प्रसाद ग्रहण करने के उपरांत गर्भ गृह के बाहर परिक्रमा लगाई. राष्ट्रपति एवं राज्यपाल ने प्रेम मंदिर के प्रथम तल में कृपालु महाराज के विग्रह एवं श्री सीता-राम युगल विग्रह के दर्शन किए तथा पूजा-अर्चना किया. उन्होंने प्रथम तल के गर्भ गृह की परिक्रमा भी लगाई. परिक्रमा के पश्चात् अजय बाबा, दीपक भरेजा, सी गुरुराज राव एवं डॉ सुपर्णा राव ने राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को कृपालु महाराज का साहित्य भेंट किया.
प्रेम मंदिर का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किए दर्शन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रेम मंदिर के दर्शन किए. राष्ट्रपति ने भोग घर प्रवेश द्वार से प्रेम मंदिर में प्रवेश किया. राष्ट्रपति एवं राज्यपाल का स्वागत अजय बाबा, दीपक भरेजा, सी गुरुराज राव तथा डॉ सुपर्णा राव ने किया. उन्होंने प्रेम मंदिर में आयोजित लेज़र शो का अवलोकन किया. राष्ट्रपति ने प्रेम मंदिर के गर्भ गृह के समक्ष श्री राधा-कृष्ण जी के युगल विग्रह दर्शन किए एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हुए आरती की. दर्शन के समय सभा मंडप में संकीर्तन मंडली के 51 आश्रमवासियों द्वारा संकीर्तन एवं आरती गायन किया गया.
तीन दिवसीय मथुरा दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मथुरा में तीन दिन के प्रवास पर आईं हैं. शनिवार को राष्ट्रपति गोवर्धन में गोल्फ कोर्ट से गिरिराज महाराज की परिक्रमा लगाएंगी और दानघाटी मंदिर में दर्शन करेंगी. यहीं से वह सीधे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी. बता दें कि राष्ट्रपति के आगमन से पहले बुधवार को वृंदावन से गोवर्धन तक प्रस्तावित राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पूरे रूट पर फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया. इसमें सुरक्षा, यातायात और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा गया.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेंट किया आध्यात्मिक ग्रंथ
मंदिर प्रशासन ने राष्ट्रपति को प्रभुपाद महाराज के लिखित आध्यात्मिक ग्रंथ भेंट स्वरूप प्रदान किए. राष्ट्रपति ने इन ग्रंथों को श्रद्धापूर्वक स्वीकार किया और आध्यात्मिक साहित के महत्व की सराहना की.

