Site icon Uttar Pradesh Jagran

ग्रामोदय विश्वविद्यालय के 6 पर्यावरण छात्रों का विभिन्न राज्यों में हुआ चयन को लेकर कुलगुरु प्रो भरत मिश्रा ने प्रसन्नता व्यक्त किया

         चित्रकूट, । महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के विज्ञान एवं पर्यावरण संकाय के अंतर्गत संचालित ऊर्जा एवं पर्यावरण विभाग के 2024-25 सत्र के परास्नातक उत्तीर्ण छात्रों का चयन भारत के विभिन्न राज्यों के प्रतिष्ठित संस्थानों में हुआ है। कुलगुरु प्रो भरत मिश्रा ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त किया है।
       चयनित छात्रों में धीरज कुशवाहा, कोठी का चयन सिगमा टेस्ट एंड रिसर्च सेंटर नई दिल्ली में केमिस्ट के पद पर, अजय कुमार मिश्रा, बदौसा का चयन फेयर लैब्स प्राइवेट लिमिटेड गुड़गांव में सैंपलिंग एक्सक्यूटिव के पद पर, तरुण सिंह, फतेहपुर और आदित्य चौहान का चयन जे एम इनवायरो प्राइवेट लिमिटेड गुड़गांव में केमिस्ट के पद पर, सुभाष जैतवारा और रितेश पांडेय, छेछरिया का चयन एनवायरो कैलिब्रेशन प्राइवेट लिमिटेड भिवाड़ी है। इन विद्यार्थियों ने वर्तमान सत्र
एमएससी ( पर्यावरण) पाठ्यक्रम की परीक्षा उत्तीर्ण की है। जून माह में इन विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ था। चयनित हुए इन विद्यार्थियों को अधिष्ठाता पर्यावरण और विज्ञान संकाय तथा ऊर्जा एवं पर्यावरण विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो शशिकांत त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को इसके लिए हार्दिक बधाई दी है। प्रो त्रिपाठी ने बताया कि यह विज्ञान एवं पर्यावरण संकाय के लिए गौरवशाली अवसर है।  ऊर्जा एवं पर्यावरण विभाग के सभी शिक्षक इस उपलब्धि को प्राप्त करने में सहयोगी रहे हैं।
 ऊर्जा एवं पर्यावरण विभाग के छात्रों का चयन विभिन्न राज्यों के संस्थानों में अकादमिक गुणवत्ता और छात्रों की क्षमता का प्रमाण है। इस उपलब्धि पर ग्रामोदय विश्व विद्यालय के शिक्षकों और छात्र छात्राओं ने विद्यार्थियों को बधाई दी है। पर्यावरण विभाग की प्राध्यापक और उप कुलसचिव अकादमी डॉ साधना चौरसिया ने बताया कि हम सभी पर्यावरण पाठ्यक्रम के शिक्षकों का प्रयास रहता है कि अध्ययन के विद्यार्थियों की क्षमता का आंकलन कर उन्हें उपयुक्त रोजगार के लिए उपलब्ध अवसरों से अवगत कराया जाय।
Exit mobile version