Site icon Uttar Pradesh Jagran

UP: शिव मंदिर परिसर में तथागत भगवान् बुद्ध की प्रतिमा हुई स्थापित, शीघ्र ही अन्य निर्माण भी होगा

 शिव मंदिर परिसर में महात्मा बुद्ध की प्रतिमा स्थापित की गई है। सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने महात्मा बुद्ध के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। जिला मुख्यालय गौरीगंज के राजगढ़ वार्ड संख्या 12 स्थित झारखंडेश्वर महादेव मंदिर परिसर में प्रतिमा का अनावरण नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक सिंह पचेहरी ने किया।

8 बौद्ध देशों के 600 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान, महाकुंभ में दिखा आध्यात्मिक एकता का भव्य संगम

नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि मंदिर परिसर में महात्मा बुद्ध को पीपल वृक्ष के नीचे स्थापित किया गया है। शीघ्र ही प्रतिमा के ऊपर छत का निर्माण कार्य भी किया जाएगा। कहा कि जिस तरह से महात्मा बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त किया ठीक उसी तरह समाज के लोग ज्ञान प्राप्त कर सभी का कल्याण करें।

कार्यक्रम के आयोजक मंशा राम मौर्य ने कहा कि महात्मा बुद्ध के विचारों ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है, आज उनकी प्रतिमा स्थापति करके उनके विचारों को सर्वजन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। अधिवक्ता महेश कनौजिया ने कहा कि वह महामानव तथागत बुद्ध से प्रभावित हैं।

भगवान् विष्णु के नवम औतार  महात्मा बुद्ध ने पूरी दुनिया को शांति का संदेश दिया। इस मौके पर वार्ड सभासद सोनू कनौजिया, संजय कनौजिया, ओपी सिंह, पवन कुमार मौर्य, केके कनौजिया, विकास मौर्य, हरिश्चंद्र मौर्य, राजेंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version