Site icon Uttar Pradesh Jagran

राजेश सिंह की शहादत से यह धरती धन्य हो गई -पूर्व सांसद धनंजय सिंह

     जौनपुर। पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कहा कि जब हम ठंड की रात में सोते हैं उस समय वह कड़कड़ाती ठंड में देश की सीमा पर अपनी जान की बाजी लगा कर अपने कर्तव्यों को निभाते हैं। उन्होंने कहा कि राजेश सिंह की शहादत से यह धरती धन्य हो गई है। उन्होंने कहा कि समाज में जिस भी भूमिका में हम कार्य कर रहे हैं और भारत मां की सेवा करने का अवसर मिला है उसे पूरी तन्मयता और क्षमता के साथ करना चाहिए।
          यह बातें पूर्व सांसद धनंजय सिंह गुरुवार को भकुरा गांव में आयोजित उरी शहीद राजेश सिंह की श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहीं।
           उन्होंने कहा कि शहीद राजेश सिंह के मूर्ति स्थल को स्मारक के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे श्रद्धांजलि सभा के अलावा गांव के अन्य सार्वजनिक कार्यक्रम भी वहां पर सम्पन्न हो सकें। सर्व प्रथम मुख्य अतिथि पूर्व, विशिष्ट अतिथि एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु, शहीद के पिता राजेन्द्र सिंह और नन्हे सिंह समेत कई संभ्रांत जनों ने शहीद राजेश सिंह की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सादर नमन किया।
          जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भकुरा गांव के निवासी राजेश सिंह कश्मीर के उरी में देश की रक्षा करते एक आतंकवादी हमले में 18 सितम्बर 2016 को शहीद हो गए थे। गुरुवार को नौवीं पुण्यतिथि पर भकुरा गांव में शहीद की श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत में अतिथियों और शहीद के शहीद के पिता राजेंद्र सिंह, माता प्रभावती सिंह, पत्नी जूली सिंह और बड़े भाई राकेश सिंह पिंटू आदि ने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
            इस मौके पर व अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संगठन जौनपुर के पदाधिकारियों ने शहीद राजेश सिंह को सैनिक सम्मान के साथ भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।  अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संगठन जौनपुर के संरक्षक कैप्टन अजीत पांडेय, उपाध्यक्ष रिटायर्ड सूबेदार के के सिंह और राज बहादुर पाल ने देश के लिए अपनी जान की बाजी लगाने वाले ऐसे जाबांज सिपाही की शहादत पर देश को गर्व है। समाज के लोगों की जिम्मेदारी है कि शहीद के परिवार के साथ हमेशा खड़े रहें। हम उनके किसी काम आ सके तो यह हमारा सौभाग्य होगा। इसके अलावा रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों ने उरी में तैनाती के दौरान अपने अनुभवों को साझा किया। राष्ट्रवादी नौजवान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन सिंह, छबीले सिंह, कमल नारायण सिंह आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन राजकुमार सिंह ने किया।
Exit mobile version