Site icon Uttar Pradesh Jagran

लव जिहाद (विकृत मानसिकता) के खिलाफ विश्व हिन्दू परिषद् एवं बजरंगदल ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

 देश में बढ़ती विकृत मानसिकता और सुनियोजित षड्यंत्रों को बजरंग दल बर्दाश्त नहीं करेगा। शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन कर डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया।

 यह प्रदर्शन पॉलिटेक्निक चौराहा, कृषि भवन परिसर से शुरू होकर वाजिदपुर तिराहा, जेसीज चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट में सभा के रूप में समाप्त हुआ। सभा में बजरंग दल के जिला मिलन केंद्र प्रमुख आशुतोष सिंह ने कहा कि देश के सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करने वाली मानसिकता के लोग राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा और सद्भाव के लिए खतरा बन गए हैं

    हाल ही में नासिक स्थित (टीसीएस) जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं के आसपास उजागर हुए प्रकरणों से स्पष्ट हो गया है कि विकृत मानसिकता का जाल अब सुशिक्षित समाज और व्यावसायिक क्षेत्रों तक फैल चुका है।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अमरावती में एक मुस्लिम मोहम्मद अयाज ने 180 नाबालिग हिंदू कन्याओं का शोषण कर उनके अश्लील वीडियो बनाए और उन्हें ब्लैकमेल किया। इसके अलावा देशभर में हिंदू कन्याओं का शोषण कर जबरन धर्मांतरण कराने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में अल्पसंख्यक हिंदू परिवारों और जनजाति समाज की अवयस्क बालिकाओं का शारीरिक और मानसिक शोषण कर उन्हें पलायन के लिए विवश किया जा रहा है।
ज्ञापन देने के दौरान प्रांत नैतिक शिक्षा प्रमुख उदयराज सिंह, बजरंग दल प्रांत मिलन केंद्र प्रमुख आशुतोष सिंह, विभाग मंत्री समर बहादुर सिंह, सह मंत्री लालमणि पांडेय, विभाग संयोजक सूरज, संयोजक अनिल कौशल, संगठन मंत्री सत्येंद्र सिंह, जिला मंत्री सुनील मौर्य, महेंद्र सिंह, जिला संयोजक गणेश मोदनवाल, सह संयोजक शिवम अग्रहरि, आनंद उपाध्याय, राहुल बाबा, सूरत सेठ, नगर संयोजक कुबेर कुशवाहा, विशाल मोदनवाल सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे। यह जानकारी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख, विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत, सुनील शर्मा ने दी।

Exit mobile version