Site icon Uttar Pradesh Jagran

ग्रामोदय विश्वविद्यालय में 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान,साथ ही आईटीईपी के तीन पाठ्यक्रमों में सीधे प्रवेश शुरू

रेडक्रॉस सोसायटी शाखा के तत्वावधान में विभिन्न सामाजिक एवं जनजागरूकता गतिविधियां
 
चित्रकूट, 20 सितंबर 2026।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय की इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी शाखा के तत्वावधान में प्रारंभ किया गया ‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान का शुभारंभ कुलगुरु प्रो. आलोक चौबे ने किया था।
 
कुलगुरु के निर्देश पर शनिवार को खेल परिसर में खेलकूद प्रतियोगिता के साथ कृषि, विज्ञान, कला, प्रबंधन एवं अभियांत्रिकी संकायों में सामूहिक स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।
 
       अभियान के तहत 25 सितंबर तक वृक्षारोपण, 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चित्रकला प्रतियोगिता, 3 से 8 अक्टूबर तक नशामुक्ति एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, 9 अक्टूबर को आयुष मेगा स्वास्थ्य शिविर तथा 10 से 17 अक्टूबर तक जनकल्याण एवं महामारियों की रोकथाम संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
 
विभिन्न गतिविधियों के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर संयोजक निर्धारित किए गए हैं। कुलसचिव प्रो. आञ्जनेय पाण्डेय ने बताया कि अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं विश्वविद्यालय परिवार को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता, नशामुक्ति एवं जनकल्याण से जोड़ते हुए सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूत करना है।
 
बीएससी-बीएड, बीए -बीएड एवं बीकॉम-बीएड की रिक्त सीटों पर 30 सितंबर तक प्रवेश
 
चित्रकूट, 20 सितंबर 2026।
महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में संचालित आईटीईपी के  पाठ्यक्रमों में सत्र 2026-27 के लिए द्वितीय काउंसलिंग के बाद 
बीएससी-बीएड, बीए -बीएड एवं बीकॉम-बीएड
रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश प्रारंभ कर दिया गया है।
 
विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो आञ्जनेय पांडेय द्वारा जारी सूचना के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर समर्थ प्रवेश पोर्टल के माध्यम से 30 सितंबर 2026 तक पंजीयन एवं प्रवेश ले सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व में आईटी ईपी पाठ्यक्रमों में पंजीयन कराया है, उन्हें पुनः पंजीयन कराने की आवश्यकता नहीं है।
अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन करें।
अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के दूरभाष 07670-265394 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
Exit mobile version