Site icon Uttar Pradesh Jagran

दूध पहुंचाने से पहले उसमें थूक रहा था दूधिया, सीसीटीवी फुटेज से खुली पोल,नाम बदलकर कर रहा था धंधा

   उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां विभिन्न इलाकों के घरों में दूध पहुंचाने से पहले उसमें कथित तौर पर थूकने के आरोप में पुलिस ने एक दूध वाले को हिरासत में ले लिया। चलिए जानते हैं पूरा मामला……

     उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां विभिन्न इलाकों के घरों में दूध पहुंचाने से पहले उसमें कथित तौर पर थूकने के आरोप में पुलिस ने एक दूधिया को हिरासत में ले लिया। रविवार को पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी और कहा कि यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हुई है।

आरोपी की पहचान मोहम्मद शरीफ के रूप में हुई

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान मोहम्मद शरीफ उर्फ पप्पू के रूप में हुई है, जो लखनऊ के मल्हौर का निवासी है। स्थानीय निवासियों के अनुसार शरीफ कई सालों से इलाके के कई घरों में दूध पहुंचा रहा था।

दूध पहुंचाने से पहले उसमें थूक रहा था आरोपी

शरीफ का यह कथित कृत्य तब प्रकाश में आया जब गोमती नगर के विनय खंड निवासी लव शुक्ला ने शनिवार सुबह सीसीटीवी फुटेज देखी और पाया कि शरीफ दूध पहुंचाने से पहले उसमें थूक रहा था। शुक्ला ने तुरंत गोमती नगर थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

   थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) बृजेश तिवारी ने बताया, ‘आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उससे घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। आगे की कार्रवाई जारी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सितंबर में जारी किया था निर्देश

यह घटना पिछले साल हुई ऐसी ही घटनाओं से मेल खाती है, जिसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सितंबर में निर्देश जारी किए थे।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि वे सभी भोजन केंद्रों पर संचालकों, मालिकों और प्रबंधकों का नाम और पता अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया था कि रसोइये और ‘वेटर’ मास्क और दस्ताने पहनें। उन्‍होंने होटलों और रेस्तरां में सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य कर दिया था।

Exit mobile version