Site icon Uttar Pradesh Jagran

प्रधानमंत्री जी के द्वारा पी.एम. किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त के वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया

जौनपुर 02 अगस्त
  कृषि विज्ञान केन्द्र बक्शा में पी.एम. किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त के वितरण कार्यक्रम का आयोजन मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण श्री गिरीश चन्द्र यादव जी की अध्यक्षता और मा0 एमएलसी श्री बृजेश सिंह प्रिंशु की उपस्थिति में किया गया। उक्त अवसर पर मा0 प्रधानमंत्री जी के द्वारा पी.एम. किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त के वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया।
राज्यमंत्री जी, एमएलसी और जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र के द्वारा प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर उन्हे प्रोत्साहित किया गया और कृषि पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया गया।
कार्यक्रम में मा0 राज्यमंत्री जी ने कहा कि शासन के द्वारा अनेकों योजनाए चलाई जा रही है जिससे उनकी आय को दोगुनी की जा सके। यह योजना किसानों के लिए बहुत ही उपयोगी योजना है। जो भी किसान इस योजना से वंचित रह गये है वे अपना रजिस्ट्रेशन कराकर योजना का लाभ प्राप्त करें।
एमएलसी जी ने कहा कि जनपद में 07 लाख 50 हजार किसानों को सीधे 150 करोड़ रूपये निर्गत किये गये है। यह योजना मा0 प्रधानमंत्री जी की महत्वाकांक्षी योजना है। पूरे देश के किसान इससे लाभान्वित हो रहे है।
जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ सभी विकास खण्डो में आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि बताते हुए हर्ष हो रहा है कि जनपद जौनपुर देश का पहला जनपद है जहां सबसे अधिक किसान इस योजना से लाभान्वित हुए है।
कार्यक्रम का संचालन डिप्टी पीडी आत्मा डा0 रमेश चन्द्र यादव ने किया।
इस अवसर पर प्रतिनिधि अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर डा0 रामसूरत मौर्या, अजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, कृषि वैज्ञानिक डा. सुरेश कन्नोजिया, खण्ड विकास अधिकारी  सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

111.55 लाख की चार सड़क परियोजना का राज्यमंत्री ने किया शिलान्यास

शनिवार को खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) श्री गिरीश चन्द्र यादव जी ने मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित/मलिन बस्ती विकास योजना के अंतर्गत रूपए 111.55 लाख की लागत की चार सड़क परियोजना का शिलान्यास किया।
जिन सड़कों का शिलान्यास किया उसमें प्रमुख रूप से वार्ड अहियापुर में स्टेशन मार्ग से बुआ जी हॉस्पिटल होते हुए डा0 मंजू के मकान तक नाली व इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य अनुमानित लागत रू0 23.77 लाख, वार्ड अहियापुर में आशा सिंह के मकान से शैलेन्द्र यादव, अजय यादव के मकान से होते हुए रामदुलार के मकान तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण कार्य अनुमानित लागत रू0 24.61 लाख, वार्ड अहियापुर में सर्विस स्टेशन के आगे सुरेन्द्र रावत के मकान से होरीलाल, रघुवीर गुप्ता के मकान तक एवं लालू भूषा की दुकान से राजेन्द्र के मकान तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण कार्य अनुमानित लागत रू0 28.68 लाख, गुलरघाट में बेनी प्रसाद की दुकान के सामने से बदलापुर पड़ाव तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण कार्य अनुमानित लागत रू0 34.49 लाख से किया जायेगा।
शिलान्यास के दौरान प्रमुख रूप से डा0 रामसूरत मौर्य, मनीष श्रीवास्तव, प्रवीन कुमार सिंह, नंदलाल यादव, शिवशंकर यादव, जय सिंह व सचिन पांडेय सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version