जौनपुर
जनपद में हर घर तिरंगा कार्यक्रम धूमधाम से उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत समस्त तहसीलों विकास खण्डों, ग्राम पंचायतों में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।
इस दौरान अधिवक्तागणों ने राष्ट्रीय ध्वज हाथों में लेकर देश भक्ति के नारे लगाये। इस दौरान सभी के द्वारा राष्ट्रगान भी गाया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि अत्यंत हर्ष का विषय है कि जनपद में सभी लोग हर घर तिरंगा कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक जुड़ रहे है।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मछलीशहर सौरभ कुमार की अध्यक्षता में तिरंगा रैली निकाली गई जिसमें तहसील और नगर पंचायत द्वारा संयुक्त रूप से सहभागिता किया गया। उक्त रैली में उपजिलाधिकारी न्यायिक मछलीशहर, तहसीलदार मछलीशहर, अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत मछलीशहर के साथ-साथ तहसील और नगर पंचायत के समस्त कर्मचारीगण सहित आमजनमानस उपस्थित हुए।
इसी क्रम में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, मा0 ब्लाक प्रमुख रामपुर राहुल सिंह, उपजिलाधिकारी मडियाहूं, ग्राम प्रधान, थाना रामपुर की पुलिस बल एवं विकास खंड रामपुर के शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा एवं विद्यालय के बच्चों की उपस्थिति में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन वाल्थर डिग्री कॉलेज से विकास खंड मुख्यालय तक किया गया।

