Site icon Uttar Pradesh Jagran

मोतियाबिंद से ग्रसित मरीजों का आपरेशन के बाद खिला चेहरा

  लायन्स क्लब द्वारा शंकरा आई हास्पिटल में मोतियाबिंद के सफल आपरेशन के बाद मरीजों को छोड़ा गया
     लायन्स क्लब जौनपुर मेन और आर जे शंकरा आई हास्पिटल वाराणसी द्वारा मंगलवार को मोतियाबिंद से ग्रसित पाए गए 24 रोगियों को चिन्हित कर वाराणसी भेजे गए थे। जिनका आर जे शंकरा आई हास्पिटल वाराणसी की चिकत्सीय टीम द्वारा उन मरीजों का आधुनिक तकनीक से निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन लेंस प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक किया गया। उन्हें दवाइयां एवं चश्मे प्रदान किए गए एवं चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श देकर उन्हें डिस्चार्ज किया गया, और आज बृहस्पतिवार को शिविर स्थल लक्ष्मी हेल्थ केयर सेंटर कुत्तुपुर तिराहा पर छोड़ा गया, जहाँ पर लायन्स क्लब जौनपुर के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया और आवश्यक दिशा निर्देश देने के बाद छोड़ा गया जहाँ से उनके परिवार के लोग मरीजों को अपने घर ले गयें।
  इस अवसर पर डा संदीप मौर्य ने मरीजों को सलाह देते हुए बताया कि मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद आंखों को धूप, धूल, धुआँ व धक्के से बचाएं और आँखों को रगड़ने, गंदगी, पानी या साबुन जाने से बचाएं, भारी सामान न उठाएं, और पहले कुछ हफ्तों तक ज़ोरदार व्यायाम न करें; डॉक्टर के बताए अनुसार आई-ड्रॉप्स का इस्तेमाल करें, धूप से बचाव के लिए चश्मा पहनें और नियमित चेक-अप कराएं, ताकि संक्रमण और जटिलताओं से बचा जा सके और आँखें ठीक से ठीक हो सकें।
  डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने बताया कि इस स्थान पर अगला नेत्र जाँच मोतियाबिंद आपरेशन शिविर 13 जनवरी को समय प्रातः 10 से 2 बजे तक आयोजित होगा। जिसमें इन आपरेशन हुए मरीजों की आंखों की दृष्टि जांच की जायेगी। और नये मोतियाबिंद मरीजों की भी जांच की जायेगी। इसलिए ज़रुरतमंद इस शिविर का लाभ अवश्य उठाये, मरीज केवल अपना आधार कार्ड साथ लाये।
  इस अवसर पर डा चन्द्रकला मौर्य, सचिव योगेश साहू, शकील अहमद, संदीप सिंह, अजय गुप्ता व रंजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।
Exit mobile version