Site icon Uttar Pradesh Jagran

देश को भगवान बुद्ध के पंचशील मार्ग पर चलने की जरूरत-अरुण

भगवान् बुद्ध जन्मोत्शव पर प्रसाद के रूप में खीर वितरत करते हुए धर्म संस्कृति संगम के पूर्वी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अरुण जी

जौनपुर। बुद्ध पूर्णिमा पर प्रदेश भर में सोमवार को जगह-जगह जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए वक्ताओं ने देश को भगवान बुद्ध के पंचशील मार्ग पर चलने की आवश्यकता बताई। समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर धर्म संस्कृति संगम के पूर्वी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अरुण जी ने जान सहयोग एवं वरिष्ठ बौद्ध विचारक राजेंद्र यादव जी के सहयोग से पीली कोठी चौराहे पर खीर वितरण कार्यक्रम किया गया जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे

समय समय पर अन्य महापुरुषों ने भगवान् बुद्ध के बारे में क्या कहा उस पर भी मुख्यातिथि में प्रकाश डाला !
उपस्थित जनों ने भगवान गौतम बुद्ध के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का पुनः संकल्प लिया। इसके बाद गोष्ठी आयोजित कर उनके आदर्शों एवं विचारों को याद किया गया। अध्यक्षता कर रहे राजेंद्र यादव ने कहा कि आज भी भगवान गौतम बुद्ध की शिक्षाएं प्रासंगिक हैं।उनके विचारों पर चलकर जहां दुनिया के कई देश विकसित हो गए वहीं हमारे देश ने उनके विचारों को पूर्णता आत्मसात नहीं किया।भगवान बुद्ध के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। संचालन अनिल सोनकर ने किया।
मुख्य अतिथि धर्म संस्कृति संगम के पूर्वी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अरुण सिंह बौद्ध ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रतिमा पर दीपक जलाकर पुष्य अर्पित करके आमजन को प्रसाद के रूप में खीर वितरण किया किया और कहा कि भगवान बुद्ध के अनमोल वचन जीवन जीने की कला, प्रेम, शांति, और सत्य राह दर्शाते हैं।

बुद्ध का कहना था इंसान के कर्म उसके ही नहीं उसके आने वाली पीढ़ियों को भी प्रभावित करते हैं। लोगों को त्रिसरण पंचशील के बारे में बताया। इस मौके पर पूर्व प्रधान शीतला प्रसाद यादव, क्लब अध्यक्ष भुल्लन भारती, कार्यालय प्रभारी दिलबहार, मुंगना देवी, संतोष मौर्या, महेंद्र मौर्या आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version