Site icon Uttar Pradesh Jagran

किसी भी रूप में, किसी भी अभिव्यक्ति में, आतंकवाद को स्वीकार नहीं किया जा सकता- पीएम मोदी

       इजरायल से नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘किसी भी रूप में, किसी भी अभिव्यक्ति में, आतंकवाद को स्वीकार नहीं किया जा सकता। हम कंधे से कंधा मिलाकर आतंकवाद और उनके समर्थकों का विरोध करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।

 ‘मानवता लड़ाई का शिकार नहीं बन सकती’, इजरायल की धरती से गाजा पीस प्लान पर बोले पीएम मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल की धरती से गाजा पीस प्लान के समर्थन में पूरी दुनिया को बड़ा संदेश दिया। पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में आतंक के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने गाजा पीस प्लान का समर्थन करते हुए, इस बात पर जोर दिया कि ‘इंसानियत को कभी भी लड़ाई का शिकार नहीं बनना चाहिए’।

      पीएम मोदी ने जोर देकर कहा, ‘वेस्ट एशिया में शांति और स्थिरता सीधे भारत के सिक्योरिटी हितों से जुड़ी है। शुरू से ही हमने बातचीत और मुद्दों के शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन किया है। यह ग्लोबल साउथ और पूरी इंसानियत की पुकार है।

दोनों देशों के बीच अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

पीएम मोदी के इस दौरे के दौरान दोनों नेताओं के बीच अहम बैठक हुई, जिसमें भारत और इजरायल के रिश्तों को ‘स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप‘ (विशेष रणनीतिक साझेदारी) के स्तर तक बढ़ाने पर सहमति बनी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि उनकी बैठक बेहद फलदायी रही और दोनों देशों के लोगों की आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए यह ऐतिहासिक फैसला लिया गया है।

Exit mobile version