जौनपुर।
दिनांक 31.10.2025“राष्ट्रीय एकता दिवस” के अवसर पर पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा पुलिस कार्यालय पर पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए दिलाई गई शपथ
उन्होंने सभी को संवेदनशीलता, अनुशासन और पेशेवर ईमानदारी के साथ कर्तव्यों का पालन करने का संदेश दिया। शपथ ग्रहण समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, श्री आतिश कुमार सिंह, स0पु0अ0/क्षेत्राधिकारी नगर, श्री गोल्डी गुप्ता एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण तथा पुलिसकर्मीगण उपस्थित रहे। सभी ने संयुक्त रूप से देश की सेवा और सुरक्षा में अपने कर्तव्य का पालन करने का संकल्प लिया।

