सुल्तानपुर। जिले में बृहस्पतिवार को चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि लखनऊ लैब की जांच में सभी सैंपल निगेटिव पाए गए हैं। जिले में कराए गए एंटीजन टेस्ट में चार लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। छह मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।
© 2021 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.