नेहरू युवा केंद्र जौनपुर विकासखंड मुगराबादशाह में 5 नवंबर 2020 से 9 नवंबर 2020 तक आयोजित युवा मंडल विकास अभियान के नवगठित एवं पुनरीक्षित युवा मंडलों के प्रतिनिधियों की बैठक ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित की गई, कार्यक्रम में नवगठित युवा मंडलों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे जिन्होंने नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रमों और युवा मंडल के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की, नेहरू युवा केन्द्र की ओर से युवा मंडल पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रेम यादव ने युवा मंडल पदाधिकारियों को अभियान के उद्देश्य एवं युवा मंडल के कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं समाज की मुख्यधारा में योगदान देने की अपील की,_
_कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नेहरू युवा केंद्र जौनपुर के जिला युवा कार्यक्रम अधिकारी हिमांशु सागर जी ने उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए नेहरू युवा केंद्र से जुड़ने पर बधाई दी एवं खेल तथा बौद्धिक गतिविधियों में हर संभव सहायता और मार्गदर्शन का आश्वासन प्रदान किया, उन्होंने बताया कि युवा मंडल के पुनर्जागरण और विकास का यह अभियान जनपद के विभिन्न विकासखंडों में समय – समय पर चलाया जाता रहेगा,
_इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री पीयूष सिंह जी (विकास खण्ड अधिकारी),श्री अखिलेश पाण्डेय (राज्य प्रशिक्षक नेयुके जौनपुर), श्री सुरेंद्र बहादुर सिंह (लेखाकार),राष्ट्रीय स्वयं सेवक सुरेश यादव , अवनीश कुमार, आदि लोग उपस्थित रहे |