Site icon Uttar Pradesh Jagran

मार्च में सूर्य और शुक्र समेत कई ग्रहों परिवर्तन, वृषभ समेत 5 राशियों को करियर और लाइफ में दिखेगा पॉजिटिव चेंज

   मार्च के महीने में ग्रहों का अनोखा संयोग बनने वाला है। इस महीने की शुरुआत में यानी 2 मार्च को शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में गोचर करेंगे जिससे मालव्य राजयोग प्रभावशाली होगा। इसके बाद गुरु गुरु मिथुन राशि में मार्गी हो जाएंगे। इसके बाद बुध कुंभ राशि में उदय होंगे और 15 मार्च को सूर्य मीन राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद बुध 21 मार्च को कुंभ राशि में मार्गी हो जाएंगे। महीने के अंत में 26 मार्च को मंगल कुंभ राशि में उदय हो जाएंगे। ग्रहों की इन स्थितियों के प्रभाव से वृषभ सहित 5 राशियों को शुभ परिणाम मिलेंगे। करियर में उन्नति के साथ साथ मान सम्मान के अवसर भी मिलेंगे। आइए  ज्योतिषाचार्य पंडित रामाज्ञा दुबे  से  जानते हैं मार्च में किन राशियों को ग्रहों का अनुकूल प्रभाव पड़ेगा।

मार्च के महीने में ग्रहों का उत्तम संयोग बनने जा रहा है। दरअसल इस महीने की शुरुआत में शुक्र का गोचर मीन राशि में होगा। ऐसे में शुक्र उच्च के होकर मालव्य राजयोग बनाएंगे। इसके बाद गुरु मिथुन राशि में मार्गी हो जाएंगे। गुरु एक नैसर्गिक शुभ ग्रह हैं जिनका मार्गी होकर चलना ज्योतिषीय दृष्टि से शुभ माना गया है। इस महीने सूर्य भी कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे जिससे गुरु और सूर्य एक दूसरे से केंद्रस्थ होंगे। और इस पर अच्छी बात है कि सूर्य मित्र ग्रह गुरु की राशि में होंगे। वैसे सूर्य के साथ शनि का भी होना कुछ मामलों में प्रतिकूल भी रहेगा, फिर भी यह कुल मिलाकर शुभ फल को प्रदान करने वाला रहेगा।

मार्च महीने के अंत में बुध कुंभ राशि में मार्गी चाल चलेंगे। ग्रहों की इन स्थितियों के बीच मार्च का महीना वृषभ, मिथुन सहित 5 राशियों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। तो आइए विस्तार से जानते हैं मार्च के महीने में ग्रहों के गोचर का किन-किन राशियों पर विशेष रूप से अनुकूल असर दिखेगा।

मार्च ग्रह गोचर 2026
1) शुक्र मीन राशि में गोचर – 2 मार्च 2026
2) गुरु मिथुन राशि में मार्गी – 11 मार्च 2026
3) बुध (वक्री) कुंभ राशि में उदय – 14 मार्च 2026
4) सूर्य मीन राशि में गोचर – 15 मार्च 2026
5) बुध कुंभ राशि में मार्गी – 21 मार्च 2026
6) मंगल का कुंभ राशि में उदय – 26 मार्च 2026

वृषभ मार्च 2026 राशिफल : शुक्र दिलाएंगे सफलता

मार्च के महीने में आपकी राशि स्वामी शुक्र मीन राशि में उच्चस्थ होकर संचार करेंगे। ऐसे में आप अपने करियर को लेकर जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना रहेगी। इस अवधि में आपको करियर में कई अच्छे अवसर मिल सकते हैं। जिनकी मदद से आप धन लाभ भी प्राप्त कर पाएंगे। व्यापारी वर्ग के लोग इस समय काफी ज्यादा व्यस्त रहने वाले हैं। इस दौरान कोई नई डील साइन करने का भी संयोग बन सकता है। भूमि और प्रोपर्टी संबंधी काम में आपको सफलता मिल सकती है। हालांकि,महीने में अंत में पारिवारिक जीवन में थोड़ी समस्याएं पैदा हो सकती है क्योंकि शुक्र के साथ शनि भी मीन राशि में संचार करने वाले हैं।
उपाय : अपने राशि स्वामी शुक्र को प्रसन्न रखने के लिए कम से कम 4 शुक्रवार चावल या दही का दान करें।

मिथुन मार्च 2026 राशिफल : गुरु दिलाएंगे उन्नति के अवसर

मिथुन राशि में मार्च महीने में गुरु मार्गी होने जा रहे हैं। यानी अब गुरु सीधी चाल से चलेंगे। गुरु की मार्गी चाल से मिथुन राशि के लोगों को उन्नति के अवसर मिलेंगे। लेकिन, आपको इसके लिए आपको विशेष प्रयास करने होंगे। इस दौरान घर परिवार में कोई शुभ मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है जिस पर आपको धन भी खर्च करना होगा। जो लोग नौकरी में परिवर्तन करने का मन बना रहे हैं उनकी यह इच्छा इस दौरान पूरी हो हो सकती है, प्रयास भी लेकिन जरूरी है।
उपाय : आपकी राशि में गुरु विराजमान हैं इसलिए, देव गुरु की कृपा पाने के लिए हर गुरुवार विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें तो बेहतर होगा।

सिंह मार्च 2026 राशिफल : सूर्य बढ़ाएंगे आपका मान सम्मान

सिंह राशि के जातकों की इस समय शनि ढैय्या चल रही है लेकिन, 13 मार्च तक आपके राशि स्वामी सूर्य की सप्तम दृष्टि रहने से आपको शुभ फल भी प्राप्त होंगे। सूर्य आपको करियर में नई ऊंचाइयां छूने में मदद करेंगे। इस दौरान आपके आय के साधनों में वृद्धि होगी। साथ ही परिवार और सामाजिक स्तर पर आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। पिछले काफी समय से आपको जो भी काम बिगड़े हुए थे अब वह बनने लगेंगे। 14 मार्च के बाद से सूर्य आपके अष्टम भाव में गोचर करेंगे इसलिए महीने के दूसरे भाग में आपको कुछ परेशानियां हो सकती हैं।
उपाय : सूर्य देव की कृपा पाने के लिए विशेष रुप से रविवार के दिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।

तुला मार्च 2026 राशिफल : शुक्र बढ़ाएंगे आपके सुख साधन

मार्च के महीने में आपकी राशि स्वामी शुक्र अपनी उच्च राशि में विराजमान होकर तुला राशि के जातकों को अच्छा परिणाम देंगे। घर परिवार में शुभ मांगलिक कार्यों पर आपका पैसा खर्च होगा। जिससे आपका मन को संतुष्टि मिलेगी। साथ ही आपकी आय में वृद्धि होने की भी संभावनाएं बनेंगी। आप सुख साधनों पर भी पैसा खर्च करेंगे। लेकिन, राहु इस समय पंचमस्थ होकर संतान संबंधी चिंताएं बढ़ा सकते हैं साथ ही व्यर्थ की भागदौड़ भी काफी ज्यादा करनी पड़ सकती है।
उपाय : शुक्र देव की कृपा पाने के लिए ओम द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः मंत्र का जप 108 बार रोजाना करें।

धनु मार्च 2026 राशिफल : गुरु की सप्तम दृष्टि का मिलेगा फायदा

इस समय धनु राशि पर राशि स्वामी गुरु की सप्तम दृष्टि बनी हुआ है। ऐसे में गुरु के मार्च में मार्गी होने का सकारात्मक प्रभाव बढने वाला है। इस दौरान करियर और पारिवारिक जीवन में चीजें अब आपके अनुसार ढल सकती हैं। जिन बदलाव की उम्मीद आप कर रहे थे वह अब होने के आसार हैं। इस राशि के जो लोग लंबे समय से संतान सुख की कामना कर रहे थे उनकी इच्छा अब पूरी होने की संभावनाएं हैं। अगर आप प्रयासरत हैं तो, आप भूमि, घर, वाहन आदि भी खरीद सकते हैं। लेकिन, इस समय आपकी शनि की ढैय्या भी चल रही है ऐसे में आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा।
उपाय : गुरु के शुभ फल प्राप्त करने के लिए ‘ओम बृं बृहस्पतये नमः मंत्र का जप कम से कम 108 बार करें।

Exit mobile version