Site icon Uttar Pradesh Jagran

रिटायर्ड आईपीएस अनीश दयाल सिंह बने डिप्टी एनएसए, जानें कौन हैं ये

    केंद्र सरकार ने आईपीएस अधिकारी अनीश दयाल सिंह को उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया है। मणिपुर कैडर के 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी सिंह, एनएसजी के महानिदेशक और सीआरपीएफ के डीजी भी रह चुके हैं।

नई दिल्ली : सरकार ने रिटायर्ड आईपीएस अनीश दयाल सिंह को डिप्टी एनएसए नियुक्त किया है। अनीश दयाल सिंह मणिपुर कैडर के 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से इसकी जानकारी दी गई। केंद्र सरकार ने उन्हें पिछले साल राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के महानिदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा था। अनीश दयाल सिंह सीआरपीएफ के डीजी रह चुके हैं। इससे पहले वह आईटीबीपी के भी महानिदेशक पर भी रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के महानिदेशक (अतिरिक्त प्रभार) के रूप में कार्य किया है। सिंह दिसंबर 2024 में रिटायर्ड हुए थे।

क्या होगी नई जिम्मेदारी

उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की नई भूमिका संभालने के बाद, सिंह भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीतियों के निर्माण, कार्यान्वयन और सुधार में एनएसए अजीत डोभाल की सहायता करेंगे। इसमें आतंकवाद, डेटा उल्लंघन और चोरी, साइबर खतरों, संबंधित एजेंसियों की तत्परता और सुरक्षा मुद्दों और मामलों से निपटने वाले प्रमुख संगठनों के बीच सहयोग से उत्पन्न खतरों का आकलन करना शामिल है। रिपोर्ट के अनुसार सिंह के पास जम्मू-कश्मीर, नक्सलवाद, पूर्वोत्तर में उग्रवाद समेत देश के आंतरिक मामलों की जिम्मेदारी होगी।

Exit mobile version