हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर बुधवार को 93वां भारतीय वायुसेना दिवस मनाया गया। इस मौके पर देश की रक्षा करने वाले वायु सेना के वीर जवानों को सम्मानित किया गया। एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने कहा कि इस दिन का जश्न मनाते हुए हम भारतीय वायुसेना की बहादुरी, समर्पण और अडिग भावना को नमन करते हैं, जिन्होंने हमारे देश के आसमान को सुरक्षित रखा है।
नई दिल्लीः हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर बुधवार को 93वां भारतीय वायुसेना दिवस मनाया गया। इस मौके पर देश की रक्षा करने वाले वायु सेना के वीर जवानों को सम्मानित किया गया। इस बार के समारोह में खासतौर पर ऑपरेशन सिंदूर को याद किया गया, जो भारतीय वायुसेना के गौरवशाली इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ है।
भारतीय वायु क्षेत्र की सुरक्षा करना है
भारतीय वायुसेना (आईएएफ), जो भारतीय सशस्त्र बलों की हवाई शाखा है। आधिकारिक तौर पर 8 अक्टूबर 1932 को ब्रिटिश भारत की सहायक वायु सेना के रूप में स्थापित हुई थी। इसका प्राथमिक मिशन भारतीय वायु क्षेत्र की सुरक्षा करना और सशस्त्र संघर्षों के दौरान हवाई युद्ध करना है। तब से यह बल दुनिया की सबसे दुर्जेय वायु शक्तियों में से एक के रूप में विकसित हुआ है।

