Site icon Uttar Pradesh Jagran

पुतिन ने ‘शैतान-2’ मिसाइल तैनात करने का दिया आदेश, अमेरिका-यूक्रेन को परमाणु हमले की चेतावनी…..

Vladimir Putin ने परमाणु हमले की तैयारी कर ली है. पश्चिमी देशों को करारा जवाब देने के लिए ऐसा किया गया है. यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस अपने सबसे शक्तिशाली हथियार का इस्तेमाल करने के लिए तैयार है. इसमें ‘शैतान’ का नाम भी शामिल है. युद्ध में इसका इस्तेमाल करने की तैयारी की जा रही है. कहा जा रहा है कि यूक्रेन की तरफ से अमेरिकी और ब्रिटिश मिसाइलों के हमलों के बाद इस योजना पर विचार किया गया है. क्या है पूरा मामला?

यूक्रेन से युद्ध के बीच रूस ने एक बड़ा कदम उठाते हुए RS-28 सरमत मिसाइल, जिसे आमतौर पर ‘शैतान-2’ कहा जाता है, को जंग के लिए तैयार करना शुरू कर दिया है। यह मिसाइल दुनिया की सबसे घातक हथियार प्रणालियों में से एक है, जो 25556 किमी तक परमाणु हमला कर सकती है।

 

 

उन्होंने कहा, ‘अब तक, पांचवीं पीढ़ी के यार्स और एवांगार्ड मिसाइल सिस्टम को रणनीतिक मिसाइल बलों में पेश किया गया है। लड़ाकू ड्यूटी पर तरल-ईंधन वाली सुपर-हैवी सरमत मिसाइल को जोड़ने का काम जारी है !

यूक्रेन पर किया था बड़ा हमला

इस घटनाक्रम की टाइमिंग यूक्रेन युद्ध में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ मेल खाता है। पिछले सप्ताह ही रूस ने यूक्रेन के नीप्रो शहर पर हमले के लिए एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की थी, जिससे इस संघर्ष में एक नाटकीय मोड़ आ गया। कथित तौर पर यह हमला यूक्रेन की ओर से लंबी दूरी के मिसाइल हमलों के जवाब में किया गया था। वहीं रूसी रक्षा मंत्रालय ने पश्चिम को डरावनी चेतावनी देते हुए कहा कि जवाबी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

शैतान-2 कितनी खतरनाक?

शैतान-2 एक अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल है। इसका आकार 14 मंजिल इमारत के बराबर है, जिसमें 750 किलोटन के 10 परमाणु हथियार ले जाने की क्षमता है। यह इसे दुनिया का सबसे विनाशकारी हथियार बनाता है। 25556 किमी तक यह हमला करने में सक्षम है। हालांकि इस मिसाइल को बनाने में रूस पूरी तरह एक्सपर्ट नहीं है। सितंबर में ली गई सैटेलाइट तस्वीरों में शैतान लॉन्च साइट पर एक विशाल गड्ढा दिखाई दिया था। यह एक असफल परीक्षण के कारण माना जा रहा है।

Exit mobile version