जनसेवा, विकास और सम्मान, यही बदलापुर की पहचान-MLA रमेश चंद्र मिश्रा
Arun Singh
बदलापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पुराने एनएच-56 रेलवे क्रॉसिंग के समीप बबुरा शर्मा बस्ती संपर्क मार्ग के नवनिर्माण कार्य का लोकार्पण किया। नवीन पिच रोड के निर्माण से क्षेत्रवासियों को सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवागमन की सौगात मिली है। इस मार्ग का नाम भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष, स्वर्गीय अशोक सिंह जी के नाम पर समर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर श्री अवधेश उपाध्याय, रिक्की सिंह, श्री ज्ञानेंद्र सिंह, फौजदार सिंह, श्री विनोद सिंह, श्री विनोद तिवारी, श्री संदीप सिंह, श्री प्रयास उपाध्याय, श्री संजय सिंह, श्री मनोज निषाद, कृपाशंकर यादव सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।।