समाजवादी पार्टी ने बागी रुख अपनाने वाली विधायक पूजा पाल को पार्टी से किया निष्कासित
विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खुलकर तारीफ करने, राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग और पहले बीजेपी प्रत्याशी के लिए प्रचार करने के आरोप में की गई है यह कार्रवाई …..
पूजा पाल ने सदन में अतीक अहमद को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ज़ीरो टॉलरेंस नीति का किया था समर्थन , जिससे सपा नेतृत्व था नाराज …..
पूजा पाल ने सदन में कहा था कि सभी को पता है उनके पति की हत्या कैसे और किसने की थी, ऐसे कठिन समय में मुख्यमंत्री ने उनकी बात सुनी और न्याय दिलाया, जिसके लिए वह व्यक्त करती हैं उनका आभार* …..
पूजा पाल ने आगे कहा था कि ‘प्रयागराज में उनके जैसी कई महिलाओं को मुख्यमंत्री ने दिलाया है न्याय और अपराधियों को दी है सजा ……
*पूजा पाल ने कहा था कि प्रदेश के लोग आज मुख्यमंत्री पर करते हैं भरोसा, मेरे पति के हत्यारे अतीक अहमद को मुख्यमंत्री ने खत्म करने का किया काम और मैं उनके इस ज़ीरो टॉलरेंस रुख का करती हूं पूरा समर्थन ……
बताते चलें कि बीते दिनों यूपी में हुए राज्यसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी के जिन सात विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी इसमें पूजा पाल भी थीं शामिल ……
गौरतलब है कि पिछले दिनों सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तीन बागी विधायकों मनोज पांडेय, राकेश प्रताप सिंह और अभय सिंह को पार्टी से निकाल दिया था बाहर …..लेकिन उस वक्त अखिलेश यादव ने पूजा पाल के खिलाफ नहीं की थी कोई कार्रवाई …..अब पूजा पाल पर लिया गया है एक्शन ……
सपा से बगावत करने वाली पूजा पाल कौशांबी की चायल विधानसभा सीट से हैं विधायक …… इससे पहले भी वह प्रयागराज के फूलपुर सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी दीपक पटेल के समर्थन में मांग रही थीं वोट जबकि इस सीट पर सपा और बीजेपी के बीच था सीधा मुकाबला ….. उनके इस कदम से सपा के कई नेता हो गए थे नाराज

