रूस में हजारों की संख्या में भारतीय जॉब कर रहे हैं। भारत और रूस के संबंध भी काफी पुराने हैं, जिस वजह से यहां भारतीयों के लिए जाना आसान रहा है।
क्या आप रूस में जॉब करना चाहते हैं? अगर आपका जवाब हां है तो फिर आपके लिए गुड न्यूज है। रूस अगले साल अप्रैल में एक स्किल वीजा लॉन्च कर रहा है, जिसके जरिए स्किल वर्कर्स देश में आकर जॉब कर पाएंगे। इस वीजा के जरिए तीन साल की टेंपरेरी रेजिडेंसी या कुछ खास कैटेगरी में जॉब करने वाले लोगों को परमानेंट रेजिडेंसी मिलेगी। यह एक ऐसी पहल है जो पिछले हफ्ते द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन में हस्ताक्षरित दो भारत-रूस गतिशीलता समझौतों को बढ़ावा देगी।
इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शिखर सम्मेलन के लिए भारत की अपनी राजकीय यात्रा से पहले इस संबंध के एक आदेश पर हस्ताक्षर किए। इस वीजा प्रोग्राम के जरिए साइंटिफिक, इकोनॉमिक, इंडस्ट्रियल, एजुकेशनल, कल्चरल, बिजनेस और स्पोर्ट्स जैसी फील्ड से जुड़े विदेशी नागरिकों और उनके परिवारों को बिना किसी इमिग्रेशन कोटा या रूसी भाषा का टेस्ट पास किए बगैर तीन साल के लिए टेंपरेरी रेजिडेंसी पाने के लिए आवेदन की इजाजत मिलेगी।

