पीएम मोदी शनिवार को काशी दौरे पर आए। इस दौरान उन्होंने 2200 करोड़ की 52 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। साथ ही जनसभा को संबोधित करते हुए स्वदेशी का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया।
देश के लोग स्वदेशी का संकल्प लें। हम उन चीजों को खरीदेंगे जिसे बनाने में भारत का पसीना बहा है। हमें वोकल फॉर लोकल मंत्र को अपनाना होगा। हम संकल्प लें कि हम मेक इन इंडिया को बढ़ावा देंगे। हमारे घर में जो भी नया सामान आएगा वह स्वदेशी ही होगा। यह जिम्मेदारी देश के लोगों को लेनी होगी। ये बातें शनिवार को सेवापुरी सेवापुरी के गांव बनौली में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कही
देश के नागरिक के रूप में हमारे कई दायित्व हैं। इनमें से एक ये है कि हम स्वदेशी का संकल्प लें। अब हम कौन सी चीजों को खरीदेंगे, कौन से तराजू से तौलेंगे। अब हमें एक ही तराजू का होना होगा। हम भारतवासियों से ही पूरे सामान खरीदेंगे। भारत के कौशल और भारतवासियों के पसीने से बनी हुई चीजें ही स्वदेशी हैं।

