Site icon Uttar Pradesh Jagran

पाकिस्तान को फिर मिलीअंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से खैरात, 1.2 अरब डॉलर का नया कर्ज मंजूर, क्या अमेरिका का मिला साथ?

     अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने पाकिस्तान को 1.2 अरब डॉलर की नई ऋण सहायता मंजूर की है। यह राशि दो किस्तों में दी जाएगी। इस मंजूरी से पाकिस्तान की आर्थिक स्थिरता को बल मिलेगा। आईएमएफ ने पाकिस्तान से व्यापक आर्थिक स्थिरता बनाए रखने और सुधारों में तेजी लाने को कहा है।

इस्लामाबाद: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने द्विपक्षीय व्यवस्था के तहत पाकिस्तान को करीब 1.2 अरब डॉलर की नयी ऋण सहायता को मंजूरी दे दी है।इस ऋण सहायता से स्पष्ट होता है कि विनाशकारी बाढ़ के बावजूद देश ने स्थिरता बनाए रखी है। समाचार पत्र ‘डॉन’ ने मंगलवार को एक खबर में बताया कि आईएमएफ कार्यकारी निदेशक मंडल ने सोमवार को वाशिंगटन में आयोजित बैठक में दोहरे ‘ट्रैक बेलआउट’, 37 महीने की विस्तारित निधि सुविधा (ईएफएफ) एवं जलवायु-केंद्रित टिकाऊ स्थिरता सुविधा (आरएसएफ) के तहत यह मंजूरी दी। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि इस बेलआउट में अमेरिका ने पाकिस्तान की मदद की है।

नकदी संकट से जूझ रहा पाकिस्तान

नकदी संकट से जूझ रहा पाकिस्तान वर्तमान में आईएमएफ के 24वें कार्यक्रम में है। इसके तहत पिछले साल उसे 39 महीनों की अवधि में सात अरब डॉलर की सहायता प्रदान करने पर सहमति बनी थी। खबर में कहा गया कि नवीनतम अनुमोदन के तहत पाकिस्तान को ईएफएफ के तहत एक अरब डॉलर और आरएसएफ के तहत 20 करोड़ डॉलर की सहायता राशि निकालने की अनुमति है।

Exit mobile version